wh उत्तराखंड ब्रेकिंग। देवभूमि में फड़ और ठेली वालों के लिए जारी होंगे पहचान पत्र, CM धामी ने दिए सख्त निर्देश, देखें रिपोर्ट:- - UK LIVE 24 NEWS NETWORK उत्तराखंड ब्रेकिंग। देवभूमि में फड़ और ठेली वालों के लिए जारी होंगे पहचान पत्र, CM धामी ने दिए सख्त निर्देश, देखें रिपोर्ट:- - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

उत्तराखंड ब्रेकिंग। देवभूमि में फड़ और ठेली वालों के लिए जारी होंगे पहचान पत्र, CM धामी ने दिए सख्त निर्देश, देखें रिपोर्ट:-

देहरादून : फेरी-ठेली वालों को जल्द पहचान पत्र प्रदान किये जायेंगे। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर इस संबंध में शहरी विकास निदेशालय की ओर से राज्य के समस्त नगर आयुक्त, अधिशासी अधिकारियों को पत्र जारी कर फेरी एवं ठेली वालों का विवरण जुटाने व पहचान पत्र जारी कर इन्हें अनिवार्य रूप से ठेली/फड़ पर प्रदर्शित करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल/हल्द्वानी:- भारी बारिश की चेतावनी के चलते नैनीताल में कल 5 सितम्बर को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, आदेश जारी.....

शहरी विकास निदेशक श्री नितिन सिंह भदौरिया की ओर से इस संबंध में समस्त नगर निकायों के नगर आयुक्त, अधिशासी अधिकारियों को पत्र जारी कर अपेक्षा की गई है कि वे अपने क्षेत्र में कार्यरत नगरीय फेरी व्यवसायियों की फेरी/ठेली में पहचान प्रदर्शित करने हेतु विवरण जुटाएं।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं/देहरादून:- विकास कार्यों को लेकर विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने देहरादून में की ताबड़तोड़ मुलाकातें, मुख्यमंत्री समेत मंत्रियों व अधिकारियों से उठाए क्षेत्र के प्रमुख मुद्दे.....

पहचान पत्र में फेरी व्यवसायी का कोड, नाम, पता, फ़ोटो अंकित होने के साथ ही परिवार के किसी भी नाम निर्देशिता का नाम, श्रेणी(स्थिर या चल) के अतिरिक्त फेरी क्षेत्र जहां परिचय पत्र स्वामी को स्थिर या चल फेरी की अनुज्ञा के साथ ही अनुज्ञति कि विधिमान्यता का विवरण मांगा जाए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी/हल्दूचौड़:- सेवा की मुहिम को मिला चिकित्सक परिवार का साथ, हीरा एंड टीआर चैरिटेबल ट्रस्ट को दिया ₹34 हजार सहयोग, देखें पूरी अपडेट:-

पत्र में स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया है कि नगर के समस्त फेरी व्यवसायियों को फेरी-ठेली वालों को पहचान पत्र जारी कर अनिवार्य रूप से इसे प्रदर्शित करना होगा।

स्रोत im

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823