wh उत्तराखंड ब्रेकिंग:- भारी बारिश का अलर्ट: कुमाऊं रेंज में पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, सभी जिलों के कंट्रोल रूम नंबर भी…….. - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

उत्तराखंड ब्रेकिंग:- भारी बारिश का अलर्ट: कुमाऊं रेंज में पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, सभी जिलों के कंट्रोल रूम नंबर भी……..

भारी बारिश का अलर्ट: कुमाऊं रेंज में पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, सभी जिलों के कंट्रोल रूम नंबर भी……..

भारी वर्षा की चेतावनी के बीच पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, नागरिकों से सतर्क रहने की अपील

हल्द्वानी। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) द्वारा कुमाऊं मंडल के विभिन्न जिलों में आगामी दिनों में भारी वर्षा की संभावना जताए जाने के बाद कुमाऊं रेंज उत्तराखंड पुलिस ने आमजन के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की है। पुलिस ने नागरिकों से सतर्कता बरतने तथा अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

कुमाऊं रेंज पुलिस द्वारा जारी जनहित संदेश में कहा गया है कि भारी बारिश के दौरान लोग बिना आवश्यक कार्य के घरों से बाहर न निकलें तथा नदी, नालों, गधेरों और जलभराव वाले क्षेत्रों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें। पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करने वाले लोगों को मौसम और सड़क की स्थिति की जानकारी लेने के बाद ही सफर करने की सलाह दी गई है।

पुलिस ने भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरतने, तेज बारिश के दौरान पेड़ों, बिजली के खंभों और कमजोर संरचनाओं के नीचे खड़े न होने तथा वाहन चलाते समय गति नियंत्रित रखने की अपील की है। बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने को भी कहा गया है।

कुमाऊं रेंज पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और केवल प्रशासन एवं पुलिस द्वारा जारी आधिकारिक सूचनाओं पर ही विश्वास करने का अनुरोध किया है। किसी भी आपात स्थिति में तत्काल डायल-112 पर संपर्क करने की सलाह दी गई है।

पुलिस द्वारा जारी नियंत्रण कक्षों के संपर्क नंबर इस प्रकार हैं—

  • अल्मोड़ा जिला नियंत्रण कक्ष: 9411112981
  • पिथौरागढ़ जिला नियंत्रण कक्ष: 9411112982
  • बागेश्वर जिला नियंत्रण कक्ष: 9411112983
  • चंपावत जिला नियंत्रण कक्ष: 9411112984
  • ऊधमसिंह नगर जिला नियंत्रण कक्ष: 9411112980
  • नैनीताल जिला नियंत्रण कक्ष: 9411112979

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मानसून के दौरान थोड़ी सी सावधानी बड़ी दुर्घटनाओं को रोक सकती है। नागरिक प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और किसी भी आपदा अथवा आपात स्थिति में तत्काल जिला नियंत्रण कक्ष अथवा डायल-112 पर संपर्क करें।

कुमाऊं रेंज पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मौसम संबंधी चेतावनियों को गंभीरता से लें और स्वयं के साथ-साथ अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करें।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823