wh Uttarakhand Breaking: अल्मोड़ा सड़क हादसा, राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री से लेकर योगी आदित्यनाथ और इन राजनेताओं ने जताया शोक - UK LIVE 24 NEWS NETWORK Uttarakhand Breaking: अल्मोड़ा सड़क हादसा, राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री से लेकर योगी आदित्यनाथ और इन राजनेताओं ने जताया शोक - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

Uttarakhand Breaking: अल्मोड़ा सड़क हादसा, राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री से लेकर योगी आदित्यनाथ और इन राजनेताओं ने जताया शोक

उत्तराखंड के अल्मोड़ा में हुए सड़क हादसे में 36 लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई लोग घायल हुए हैं। यह हादसा सोमवार की सुबह मारचूला के पास हुआ, जहां बस खाई में गिर गई है। अल्मोड़ा में हुए बस हादसे के बाद राष्‍ट्रपति दौपदी मुर्मू व प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी समेत कई नेताओं ने दुख व्‍यक्‍त किया है।

https://x.com/rashtrapatibhvn/status/1853339126613094709?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1853339126613094709%7Ctwgr%5E73eff4952cb58db1285ec879857b397d4b074143%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.twitter.com%2F

राष्‍ट्रपति दौपदी मुर्मू ने कहा कि अल्मोड़ा, उत्तराखंड में एक सड़क दुर्घटना में महिलाओं और बच्चों सहित कई लोगों की मृत्यु का समाचार हृदय विदारक है। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहन संवेदनाएं व्यक्त करती हूं तथा घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं (नैनीताल) दीपावली से पहले परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, घर में लगी आग से हजारों का सामान जलकर राख......

पीएमएनआरएफ से अनुग्रह राशि की घोषणा

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा उत्तराखंड के अल्मोड़ा में हुए सड़क हादसे में जिन्होंने अपनों को खोया है, उनके प्रति मेरी शोक-संवेदनाएं। इसके साथ ही मैं सभी घायलों की शीघ्र कुशलता की कामना करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन राहत और बचाव के हरसंभव प्रयास में जुटा है।

प्रधानमंत्री ने अनुग्रह राशि की घोषणा की है। दुर्घटना में प्रत्येक मृतक के निकट संबंधियों को पीएमएनआरएफ से दो लाख रुपये व घायलों को 50,000 रुपये दिये जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं (नैनीताल) दीपावली से पहले परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, घर में लगी आग से हजारों का सामान जलकर राख......

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि उत्तराखंड के अल्मोड़ा में हुई बस दुर्घटना अत्यंत दुःखद है। इस हादसे में अपना जीवन गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। स्थानीय प्रशासन द्वारा घायलों को त्वरित उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

https://x.com/AmitShah/status/1853346839833330125?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1853346839833330125%7Ctwgr%5E07adf385eb73433e3ca73be488677ba18cafc622%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.twitter.com%2F

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि उत्तराखंड के अल्मोड़ा में हुए भीषण सड़क हादसे के बारे में जानकर अत्यंत दुख पहुंचा है। इस दुर्घटना में कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। मैं मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करता हूं, साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं (नैनीताल) दीपावली से पहले परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, घर में लगी आग से हजारों का सामान जलकर राख......

https://x.com/rajnathsingh/status/1853310095012090095?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1853310095012090095%7Ctwgr%5E07adf385eb73433e3ca73be488677ba18cafc622%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.twitter.com%2F

उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने कहा कि उत्तराखण्ड के अल्मोड़ा में एक दुर्भाग्यपूर्ण सड़क हादसे में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद है। मेरी संवेदनाएं मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को सद्गति और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने की कृपा करें।

https://x.com/myogiadityanath/status/1853320720467538377?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1853320720467538377%7Ctwgr%5E07adf385eb73433e3ca73be488677ba18cafc622%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.twitter.com%2F

स्रोत im

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823