wh Uttarakhand Breaking: भैया दूज मनाने जा रहा था परिवार, खाई में गिरी टैक्सी और मच गई चीज पुकार - UK LIVE 24 NEWS NETWORK Uttarakhand Breaking: भैया दूज मनाने जा रहा था परिवार, खाई में गिरी टैक्सी और मच गई चीज पुकार - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

Uttarakhand Breaking: भैया दूज मनाने जा रहा था परिवार, खाई में गिरी टैक्सी और मच गई चीज पुकार

पिथौरागढ़: शनिवार हादसे का दिन रहा. चंपावत में सड़क हादसे के बाद सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में भी सड़क हादसा हुआ है. यहां एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई. इस हादसे में चार महिला, तीन बच्चों सहित 11 लोग घायल हुए हैं. सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया है. जहां उनका उपचार किया जा रहा है. गंभीर रूप से घायल दो महिलाओं को हायर सेंटर रेफर किया गया है.

जिला आपदा प्रबंधन के तहत शनिवार को जिला मुख्यालय से चालक सेरी बाराकोट निवासी दशरथ गिरी (42) अपनी टैक्सी कार यूके 05 टीए 4342 में 10 यात्रियों को भरकर जाख पुरान के लिए रवाना हुआ. पुरान के पास टैक्सी अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई. जिसमें 11 लोग घायल हुए हैं.

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं/बिन्दुखत्ता:- पूर्व सैनिक चन्द्र सिंह रौतेला से मिले भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेन्द्र सिंह कोश्यारी......

आसपास के लोग मौके पर पहुंचे. उन्होंनें घटना की सूचना आपदा प्रबंधन विभाग को दी. सूचना के बाद मौके पर पहुंची एसडीआरएफ, पुलिस और प्रशासन की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को खाई से निकाला. जिसके बाद सभी को निजी और 108 वाहनों से जिला अस्पताल पहुंचाया गया.

हादसे में गंभीर रूप से घायल 2 महिलाओं को हायर सेंटर रेफर किया गया है. बताया जा रहा है कि कार के अंदर दो बकरियां भी थी. जिनकी दबाने से मौत हुई है. बताया जा रहा कि घायल अधिकतर लोग एक ही परिवार के हैं. सभी लोग भैया दूज मनाने के लिए जा रहे थे. घटना की सूचना मिलते ही जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विरेंद्र बोहरा जिला अस्पताल पहुंचे. उन्होंने घायलों का हाल जाना. उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को घायलों का बेहतर उपचार करने के निर्देश दिये हैं.

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं/देहरादून:- विकास कार्यों को लेकर विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने देहरादून में की ताबड़तोड़ मुलाकातें, मुख्यमंत्री समेत मंत्रियों व अधिकारियों से उठाए क्षेत्र के प्रमुख मुद्दे.....

घायलों की सूची

  • सुनीता बिष्ट पत्नी श्री प्रकाश सिंह निवासी, जाख पुराण पिथौरागढ़ उम्र 32 साल
  • सुशीला देवी पत्नी हरीश राम निवासी ग्राम पाबे पिथौरागढ़ उम्र 35 साल
  • अंकित कुमार पुत्र हरीश राम निवासी ग्राम पाबे पिथौरागढ़ उम्र 12 वर्ष
  • हेमंत कुमार पुत्र शिवलाल निवासी लोधीया ग़ैर पिथौरागढ़ उम्र 56 वर्ष
  • दान सिंह मेहता पुत्र चंद्र सिंह चंद्र सिंह निवासी पुराण बुंगा पिथौरागढ़ उम्र 56 वर्ष
  • भुवनेश्वरी देवी पत्नी हरीश भट्ट निवासी लोहाघाट उम्र 56 वर्ष
  • मेघा बिष्ट पत्नी राजेंद्र सिंह बिष्ट निवासी बंगा छीना पिथौरागढ़ उम्र 24 वर्ष
  • प्राची पुत्री राजेंद्र बिष्ट निवासी नखनोली पिथौरागढ़ उम्र 2 वर्ष
  • लोकेश बिष्ट पुत्र प्रकाश सिंह निवासी बंगा पिथौरागढ़ उम्र 14 वर्ष
  • गरिमा बिष्ट पुत्री प्रकाश सिंह निवासी बंगा पिथौरागढ़ उम्र5 वर्ष
  • दशरथ गिरी पुत्र गोविंद गिरी निवासी सेरी बाराकोट पिथौरागढ़ उम्र 42 वर्ष
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी/हल्दूचौड़:- सेवा की मुहिम को मिला चिकित्सक परिवार का साथ, हीरा एंड टीआर चैरिटेबल ट्रस्ट को दिया ₹34 हजार सहयोग, देखें पूरी अपडेट:-

स्रोत im

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823