wh (उत्तराखंड ब्रेकिंग) देहरादून पहुंचे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने की दो बड़ी घोषणाएं - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

(उत्तराखंड ब्रेकिंग) देहरादून पहुंचे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने की दो बड़ी घोषणाएं

उत्तराखंड में 2022 का विधानसभा चुनाव खासा रोचक होने जा रहा है इसकी मुख्य वजह है आम आदमी पार्टी का प्रदेश की 70 विधानसभाओं पर चुनाव लड़ने का ऐलान। उत्तराखंड में भाजपा और कांग्रेस के बाद अब तीसरे विकल्प के रूप में आम आदमी पार्टी अपनी चुनावी घोषणाओं से जनता को रिझाने का प्रयास कर रही है। आज देहरादून पहुंचे दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने 2 बड़ी घोषणा करते हुए कहा है कि कर्नल अजय कोठियाल आम आदमी पार्टी के उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के उम्मीदवार होंगे और कर्नल कोठियाल के नेतृत्व में ही आम आदमी पार्टी 2022 का विधानसभा चुनाव लड़ेगी। इधर दूसरी घोषणा करते हुए उन्होंने कहा कि दुनिया के हिंदुओं के लिए उत्तराखंड को एक आध्यात्मिक राजधानी के रूप में स्थापित किया जाएगा। गौरतलब है कि अरविंद केजरीवाल ने उत्तराखंड के अपने पहले दौरे के दौरान प्रदेशवासियों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने की घोषणा की थी जिसके बाद अब इन दो घटनाओं से सूबे के सियासी गलियारों में खासा हलचल मची हुई है। वहीं कर्नल कोठियाल ने कहा कि वह पार्टी से लेकर जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। इधर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस और भाजपा को जनता को लूटने की पार्टी करार दिया।

Continue Reading
You may also like...
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823