wh Uttarakhand Breaking: समान नागरिक संहिता नियमावली पर लगा सकती है कैबिनेट की मुहर, लिए जा सकते हैं कई अहम निर्णय:- - UK LIVE 24 NEWS NETWORK Uttarakhand Breaking: समान नागरिक संहिता नियमावली पर लगा सकती है कैबिनेट की मुहर, लिए जा सकते हैं कई अहम निर्णय:- - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

Uttarakhand Breaking: समान नागरिक संहिता नियमावली पर लगा सकती है कैबिनेट की मुहर, लिए जा सकते हैं कई अहम निर्णय:-

देहरादून। पुष्कर सिंह धामी मंत्रिमंडल की बुधवार को सुबह 11 बजे से सचिवालय में होगी। बैठक में समान नागरिक संहिता की नियमावली को मंत्रिमंडल की स्वीकृति मिल सकती है।

साथ में दीपावली के अवसर पर बोनस, महंगाई भत्ते में वृद्धि और दीपावली से पहले वेतन भुगतान के रूप में प्रदेश के राज्य कर्मचारियों को राहत देने पर मंत्रिमंडल की मुहर लग सकती है।

मंत्रिमंडल मलिन बस्तियों के संबंध में अध्यादेश भी ला सकती है। वर्तमान में लागू अध्यादेश का कार्यकाल बुधवार को समाप्त हो रहा है। मलिन बस्तियों को अस्थायी रूप से राहत देने के लिए अध्यादेश लाने के संकेत उच्च पदस्थ सूत्र दे चुके हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी/हल्दूचौड़:- सेवा की मुहिम को मिला चिकित्सक परिवार का साथ, हीरा एंड टीआर चैरिटेबल ट्रस्ट को दिया ₹34 हजार सहयोग, देखें पूरी अपडेट:-

मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना का प्रस्ताव भी मंत्रिमंडल के समक्ष रखा जा सकता है। माना जा रहा है कि नौ नवंबर को राज्य स्थापना दिवस से पहले सरकार लोकलुभावन निर्णयों के रूप में राहत दे सकती है।

प्रदेश के राजकीय कर्मचारियों को दीपावली पर्व पर वेतन, बढ़े हुए महंगाई भत्ते और बोनस देने का रास्ता साफ होने जा रहा है। साथ में 31 अक्टूबर को दीपावली अवकाश भी सरकार घोषित कर सकती है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय संघ की इन मांगों पर सैद्धांतिक सहमति दी है।

उत्तराखंड सचिवालय संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनके कार्यालय में भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि दीपावली पर्व 31 अक्टूबर को मनाया जाना प्रस्तावित है। इस दिन अवकाश घोषित किया जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं/बिन्दुखत्ता:- पूर्व सैनिक चन्द्र सिंह रौतेला से मिले भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेन्द्र सिंह कोश्यारी......

महंगाई भत्ते पर तीन प्रतिशत की वृद्धि

संघ के अध्यक्ष सुनील लखेड़ा ने बताया कि मुख्यमंत्री ने इस मांग को सहर्ष स्वीकार किया और मुख्य सचिव को कार्यवाही के निर्देश दिए। प्रतिनिधिमंडल ने दीपावली पर्व को देखते हुए अक्टूबर माह का वेतन 31 अक्टूबर से पहले देने के साथ ही 5400 ग्रेड वेतन तक अराजपत्रित कार्मिकों को बोनस देने की मांग की। संघ ने केंद्रीय कर्मचारियों की भांति राज्य के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में तीन प्रतिशत की वृद्धि का अनुरोध किया।

संघ के अनुसार, मुख्यमंत्री ने इन मांगों पर सहमति दी है। साथ ही अक्टूबर, 2005 से पूर्व भर्ती विज्ञप्ति के आधार पर लगे कार्मिकों को भी पुरानी पेंशन का लाभ देने का आश्वासन दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल/हल्द्वानी:- भारी बारिश की चेतावनी के चलते नैनीताल में कल 5 सितम्बर को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, आदेश जारी.....

वित्त विभाग में लंबित संघ की अन्य मांगों और 30 जून एवं 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को वार्षिक वेतन वृद्धि का लाभ पेंशन में जोड़ने की मांग पर मुख्यमंत्री ने सकारात्मक कार्यवाही करने के निर्देश अपर मुख्य सचिव वित्त को दिए हैं।

प्रतिनिधिमंडल में संघ के अध्यक्ष सुनील लखेड़ा, महासचिव राकेश जोशी, उपाध्यक्ष जीतमणि पैन्यूली, रेनू भट्ट व लालमणि और शासन की ओर से मुख्यमंत्री के सचिव विनय शंकर पांडेय एवं सचिव शैलेश बगोली उपस्थित रहे।

स्रोत im

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823