wh (उत्तराखंड) सीएम धामी ने 4600 ग्रेड पे मामले में पुलिस की समस्या का निकला हल, पढ़ें खास खबर - UK LIVE 24 NEWS NETWORK (उत्तराखंड) सीएम धामी ने 4600 ग्रेड पे मामले में पुलिस की समस्या का निकला हल, पढ़ें खास खबर - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

(उत्तराखंड) सीएम धामी ने 4600 ग्रेड पे मामले में पुलिस की समस्या का निकला हल, पढ़ें खास खबर

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्‍तराखंड पुलिस जवानों की ग्रेड पे की समस्या का हल निकाल लिया है। उन्‍होंने इसके लिए नई रैंक सृजित करने के आदेश जारी किए है।

हेड कांस्टेबल रैंक के 1750 नए पद सृजित किए जांएगे
पुलिस विभाग में कांस्टेबलों के 17500 पद हैं और हेड कांस्टेबल के 3440 पद हैं और एडिशनल एसआइ का एक भी पद नहीं है। पुलिस जवानों को समय से प्रोन्नति देने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर हेड कांस्टेबल रैंक के 1750 नए पद सृजित किए जांएगे।

एडिशनल एस आइ का नया रैंक सृजित
वहीं उनके द्वारा एडिशनल एसआइ का नया रैंक सृजित करते हुए 1750 नए पद स्वीकृत करने के आदेश भी जारी किए हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि उनका ग्रेड पे 4200 होगा। मुख्यमंत्री ने कहा है कि उन्‍हें पूरा विश्वास है कि इससे जवानों को प्रोन्नति के ज्यादा अवसर प्राप्त होंगे।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823