Connect with us

उत्तराखंड

(उत्तराखंड) कैली नदी में नहाने गए 4 किशोरों की नदी में डूबने से मौत, जाने पूरी खबर

गोपेश्‍वर (चमोली)। चमोली जनपद के थराली विधानसभा के देवाल विकासखंड के अंतर्गत  कलसिरी गांव के नीचे कैल नदी में चार किशोरों की नदी में डूबने से मौत हो गई। ये चार किशोर शुक्रवार दोपहर से ही लापता थे। आज शनिवार सुबह नदी में शव उतराते हुए दिखाई देने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। चारों किशोरों के शवों को नदी से निकाला गया है ।

छायी शोक की लहर

चमोली जिले में एक और हादसा हो गया। पिंडर की सहायक धारा कैल में चार किशोरों के डूबने से मौत हो गई। यह हादसा ‌विकासखंड देवाल मुख्यालय से लगे कलसिरी गांव के नीचे कैल नदी में हुआ। मरने वाले किशोर 15 से 17 आयु वर्ग के हैं। स्थानीय लोगों की मदद से चारों शवों को निकाल लिया गया है। इस घटना से पूरे विकासखंड में शोक की लहार छा गयी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून/लालकुआं:- कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से मिले भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी: जनहित और विकास के मुद्दे पर हुआ मंथन......

शुक्रवार से लापता थे चार किशोर

शुक्रवार को चारों किशोर दोपहर बाद अचानक लापता हो गए थे। परिजनों द्वारा पूरी रात खोजबीन के बावजूद भी उनका कोई भी पता नहीं चल पा रहा था। आज सुबह जानकारी मिली की हाट कल्याणी-सवाल मोटर सड़क के किनारे बसे कलसिरी गांव के नीचे कैल नदी में किशोरों के शव नदी में उतराते हुए दिख रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून/लालकुआं:- कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से मिले भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी: जनहित और विकास के मुद्दे पर हुआ मंथन......

मरने वाले किशोरों की हुई पहचान

जानकारी मिलते ही लापता बच्चों के परिजनों के साथ ही कई लोगों घटनास्थल पर पहुंच गए। मरने वाले किशोरों की पहचान धरागांव के प्रियांशु पुत्र रघुवीर बिष्ट, ओडर गांव के गौरव सिंह पुत्र भरत सिंह, सोड़िग सरकोट के अंशुल पुत्र स्वर्गीय हरेंद्र सिंह बिष्ट और इच्छोली के अनिल मिश्रा पुत्र राकेश मिश्रा के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून/लालकुआं:- कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से मिले भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी: जनहित और विकास के मुद्दे पर हुआ मंथन......

स्थानीय लोगों की मदद से नदी से निकाले गए शव

स्थानीय लोगों की मदद से चारों शवों को बाहर निकाला गया। सूचना के बाद भी पुलिस एसडीआरएफ एवं एनडीआरएफ समय पर नहीं पहुंची। देवाल चौकी से पुलिसकर्मी जब घटनास्थल पर पहुंचे तब तक लोगों ने शवों को नदी से बाहर निकाल लिया था । चारों किशोर राजकीय इंटर कालेज देवाल में कक्षा 9 से 11 तक के छात्र हैं।

स्त्रोत इंटरनेट मीडिया

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823