wh उत्तराखंड। हल्द्वानी की बेटी ने बढ़ाया प्रदेश का मान, नौसेना में बनीं अधिकारी, पिता आर्मी में….. - UK LIVE 24 NEWS NETWORK उत्तराखंड। हल्द्वानी की बेटी ने बढ़ाया प्रदेश का मान, नौसेना में बनीं अधिकारी, पिता आर्मी में….. - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

उत्तराखंड। हल्द्वानी की बेटी ने बढ़ाया प्रदेश का मान, नौसेना में बनीं अधिकारी, पिता आर्मी में…..

उत्तराखंड। हल्द्वानी की बेटी ने बढ़ाया प्रदेश का मान, नौसेना में बनीं अधिकारी, पिता आर्मी में…..

27 मार्च को आईएनएस वालसुरा, गुजरात में ट्रेनिंग पूरी कर हल्द्वानी की बेटी सुनीता खड़ायत भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट बन गई है ऐसा करके उन्होंने पूरे प्रदेश का मान बढ़ाया है। मूल रूप से रानीखेत (अल्मोड़ा) जबकि हाल निवासी शिव दुर्गा विहार फुलचौड़ हल्द्वानी (नैनीताल) में रहने वाली सुनीता ने प्रारंभिक शिक्षा आर्मी पब्लिक स्कूल और कान्वेंट स्कूल से हासिल की। इसके बाद उन्होंने आर्मी पब्लिक स्कूल दिल्ली से 12वीं तक की पढ़ाई पूरी की, पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने देहरादून से कंप्यूटर साइंस से बीटेक किया है। गौरतलब है कि सुनीता खड़ायत के पिता राजेंद्र सिंह खड़ायत भारतीय सेना में सूबेदार के पद पर तैनात हैं। नौसेना में सब लेफ्टिनेंट बनने पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं वही सुनीता की इस उपलब्धि पर उनके परिवार वाले भी काफी खुश हैं।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823