wh (उत्तराखंड) अगर शीशमहल गेट में अंदर गया खनन वाहन, तो गेट पर ही देंगे धरना, डीएलएम को ज्ञापन सौंप गौला संघर्ष समिति ने दी चेतावनी - UK LIVE 24 NEWS NETWORK (उत्तराखंड) अगर शीशमहल गेट में अंदर गया खनन वाहन, तो गेट पर ही देंगे धरना, डीएलएम को ज्ञापन सौंप गौला संघर्ष समिति ने दी चेतावनी - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

(उत्तराखंड) अगर शीशमहल गेट में अंदर गया खनन वाहन, तो गेट पर ही देंगे धरना, डीएलएम को ज्ञापन सौंप गौला संघर्ष समिति ने दी चेतावनी

लालकुआं

आज गौला खनन संघर्ष समिति के धरने के 17 वें दिन बिंदुखत्ता के भूतपूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष कैप्टन इंद्र सिंह पुनेरी ने अपना समर्थन दिया। वही गौला संघर्ष समिति के संयोजक रमेश चंद्र जोशी के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल राजपुरा गेट पर वहां के वाहन स्वामियों से मिला और उनसे सहयोग की अपील की और शीश महल में जो चन्द वाहन मालिक रेते के लिए चल रहे हैं उसके आने वाले बुधवार को विरोध के लिए समर्थन मांगा।

(उत्तराखंड) अगर शीशमहल गेट में अंदर गया खनन वाहन, तो गेट पर ही देंगे धरना, डीएलएम को ज्ञापन सौंप गौला संघर्ष समिति ने दी चेतावनी

वहीं दूसरी ओर गौला खनन संघर्ष समिति के सभी गेटों के पदाधिकारियों एवं वाहन स्वामियों ने मिलकर डी एल एम को ज्ञापन प्रेषित किया। ज्ञापन में लिखा कि अगर आप शीश महल गेट में गाड़ी अंदर भेजेंगे तो सभी गेटों के वाहन मालिक शीश महल गेट पर बैठकर विरोध करेंगे अगर वहां पर कोई भी वारदात होती है तो उसकी पूर्ण जिम्मेदारी वन विकास निगम की होगी।

(उत्तराखंड) अगर शीशमहल गेट में अंदर गया खनन वाहन, तो गेट पर ही देंगे धरना, डीएलएम को ज्ञापन सौंप गौला संघर्ष समिति ने दी चेतावनी

ज्ञापन देने वालों में अध्यक्ष भगवान धामी, जीवन सिंह बोरा, विजय बिष्ट ,राजेंद्र सिंह बिष्ट, विक्की जोशी, गोकुल पपोला, सुरेंद्र गोस्वामी, सुभाष शर्मा, नरेंद्र सिंह कार्की, संजू शर्मा ,मदन पंथ, नबल जोशी, लक्ष्मण सिंह बृथवाल, कार्तिक बिरखानी, विपिन सनवाल, दिगंबर रावत, बलवंत सिंह मेहरा, रमेश कांडपाल, नवीन जोशी, मदन उपाध्याय, शेखर कांडपाल, मुकेश पाठक आदि वाहन स्वामी मौजूद थे।

(उत्तराखंड) अगर शीशमहल गेट में अंदर गया खनन वाहन, तो गेट पर ही देंगे धरना, डीएलएम को ज्ञापन सौंप गौला संघर्ष समिति ने दी चेतावनी
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823