wh Uttarakhand Job Alert: वन विभाग और वन निगम में इन पदों पर भर्ती की तिथि लोक सेवा आयोग ने की जारी, देखें ये जरूर खबर:- - UK LIVE 24 NEWS NETWORK Uttarakhand Job Alert: वन विभाग और वन निगम में इन पदों पर भर्ती की तिथि लोक सेवा आयोग ने की जारी, देखें ये जरूर खबर:- - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

Uttarakhand Job Alert: वन विभाग और वन निगम में इन पदों पर भर्ती की तिथि लोक सेवा आयोग ने की जारी, देखें ये जरूर खबर:-

देहरादून।

वन विभाग में एसीएफ, रेंजर से लेकर वन आरक्षी तक की कमी जल्द दूर हो सकेगी। विभाग ने एसीएफ, रेंजर और वन निगम में लौगिंग अधिकारी के लिए उत्तराखंड लोक सेवा आयोग को अधियाचन भेजा था, इसके बाद आयोग ने एसीएफ, रेंजर और लैगिंग अधिकारी के आवेदन से जुड़ी तारीख जारी की है।

मुख्य वन संरक्षक मानव संसाधन एवं कार्मिक प्रबंधन मीनाक्षी जोशी कहती हैं कि कार्बेट टाइगर रिजर्व में स्पेशल टाइगर प्रोटेक्शन फोर्स के तहत 81 वन आरक्षियों की भर्ती होनी है, इसका अधियाचन गया था जिसमें कमी थी।

उसे दूर करन नए सिरे से अधियाचन को भेज दिया गया है। इसके अलावा वन आरक्षी पदों पर भर्ती की योजना है, इसके लिए भी जल्द अधियाचन भेज दिया जाएगा। 

सहायक वन संरक्षक, लौगिंग अधिकारी, वन क्षेत्राधिकारी संयुक्त परीक्षा के लिए 19 तक कर सकेंगे आवेदन

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने सहायक वन संरक्षक, लौगिंग अधिकारी एवं वनक्षेत्राधिकारी संयुक्त परीक्षा के लिए आवेदन करने और शुल्क जमा करने की तारीख जारी कर दी है।

30 जनवरी 2025 को विज्ञापन प्रकाशन की तिथि है, जबकि ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 19 फरवरी तय की गई है। ऑनलाईन आवेदन में संशोधन/परिवर्तन करने की अंतिम तिथि 25 फरवरी से लेकर 6 मार्च तक है।

नोट:- ऑनलाइन आवेदन उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर किए जा सकते हैं।

स्रोत im

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823