wh Uttarakhand: मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, मैदानी क्षेत्रों में अगले तीन दिनों तक ऐसा रहेगा मौसम, देखें रिपोर्ट:- - UK LIVE 24 NEWS NETWORK Uttarakhand: मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, मैदानी क्षेत्रों में अगले तीन दिनों तक ऐसा रहेगा मौसम, देखें रिपोर्ट:- - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

Uttarakhand: मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, मैदानी क्षेत्रों में अगले तीन दिनों तक ऐसा रहेगा मौसम, देखें रिपोर्ट:-

देहरादून। उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक मौसम शुष्क बना हुआ है और ज्यादातर क्षेत्रों में चटख धूप खिल रही है। इसके साथ ही पहाड़ों में पाला तो मैदानी क्षेत्रों में कोहरा दुश्वारी बढ़ाने लगा है। इसके साथ ही पारे में भी धीरे-धीरे गिरावट दर्ज की जाने लगी है।

मौसम विभाग की ओर से अगले तीन दिन मैदानी क्षेत्रों में घना कोहरा छाने को लेकर चेतावनी जारी की गई है। खासकर ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार जिले के कुछ क्षेत्रों में घना कोहरा परेशानी बढ़ा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़/बिन्दुखत्ता:- नवरात्रि पर मानवता की मिसाल: हीरा एंड टीआर चैरिटेबल ट्रस्ट ने कैंसर पीड़ित परिवार की मदद को बढ़ाया हाथ........

मानसून की विदाई के बाद से ही मौसम की बेरुखी बनी हुई है। प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में करीब डेढ़ माह से वर्षा नहीं हुई है। जिससे मौसम सामान्य से कम सर्द है। हालांकि, अब तापमान में गिरावट आ रही है, लेकिन अब भी ज्यादातर क्षेत्रों में पारा सामान्य से अधिक है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़/बिन्दुखत्ता:- नवरात्रि पर मानवता की मिसाल: हीरा एंड टीआर चैरिटेबल ट्रस्ट ने कैंसर पीड़ित परिवार की मदद को बढ़ाया हाथ........

इसके अलावा लगातार शुष्क बने मौसम से वायु प्रदूषण भी लंबे समय तक हवा में तैर रहा है। गुरुवार को प्रदेश में शुष्क मौसम रहा। हालांकि, सुबह मैदानी क्षेत्रों में कुहासा छाया रहा। इसके बाद दिन में चटख धूप खिली। दून में भी धूप खिली रही, लेकिन वातावरण में प्रदूषण की चादर बिछने से आंशिक बादल छाने जैसी स्थिति बनी रही।

दून का अधिकतम और न्यूनतम तापमान भी अभी सामान्य से दो से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, प्रदेश में फिलहाल मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है। अगले एक सप्ताह वर्षा के आसार नहीं हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़/बिन्दुखत्ता:- नवरात्रि पर मानवता की मिसाल: हीरा एंड टीआर चैरिटेबल ट्रस्ट ने कैंसर पीड़ित परिवार की मदद को बढ़ाया हाथ........

इस बीच अगले तीन दिन मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं घना कोहरा छा सकता है। जिसके लेकर चेतावनी जारी की गई है। देहरादून में भी सुबह धुंध व कुहासा छाने के आसार हैं।

स्रोत im

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823