wh उत्तराखंड न्यूज़। बीजेपी के इस बड़े नेता व पूर्व विधायक ने कहा सभी मदरसे होने चाहिए बंद, देखें रिपोर्ट व इंटरव्यू:- - UK LIVE 24 NEWS NETWORK उत्तराखंड न्यूज़। बीजेपी के इस बड़े नेता व पूर्व विधायक ने कहा सभी मदरसे होने चाहिए बंद, देखें रिपोर्ट व इंटरव्यू:- - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

उत्तराखंड न्यूज़। बीजेपी के इस बड़े नेता व पूर्व विधायक ने कहा सभी मदरसे होने चाहिए बंद, देखें रिपोर्ट व इंटरव्यू:-

उत्तराखंड न्यूज़। बीजेपी उत्तराखंड के इस बड़े नेता व पूर्व विधायक ने कहा सभी मदरसे होने चाहिए बंद, देखें रिपोर्ट:-

भारतीय जनता पार्टी के किच्छा विधानसभा से पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने नगला पहुंचकर एक बैठक की जिसके बाद उन्होंने पत्रकारों से वार्ता की।

इस दौरान उन्होंने किच्छा के वर्तमान कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ पर निशाना साधते हुए कहा कि वह छोटी-छोटी बातों को लेकर धरना-प्रदर्शन करते रहते हैं मगर किच्छा के मल्सी क्षेत्र में एक मौलवी द्वारा अवैध मदरसे में पढ़ने वाली बच्चियों के साथ यौन उत्पीड़न के मामले पर उनके जुबान से एक शब्द नहीं निकला।

इतना ही नहीं वह कई आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के विरुद्ध कुछ भी बोलने से बचते रहते हैं जबकि रुद्रपुर विधायक शिव अरोड़ा को इन मुद्दों पर हस्तक्षेप करते हुए गैरसैंण में हुए विधानसभा सत्र के दौरान ऐसे मामलों को सदन में प्रमुखता से उठाया।

उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से निवेदन किया है कि असम सरकार की भांति उत्तराखंड प्रदेश में भी सभी मदरसे बंद होने चाहिए।

क्योंकि इन मदरसों से सिर्फ मौलवी पैदा होते हैं जबकि कोई भी डॉक्टर, इंजीनियर आईएएस या फिर कोई अन्य अधिकारी नहीं निकलता है।

इसलिए मदरसों पर तत्काल रोक लगनी चाहिए और मुस्लिम समाज के बच्चों को बेहतर शिक्षा देनी चाहिए ताकि वह भी भविष्य में इंजीनियर, आईएएस या फिर कुछ अच्छा मुकाम हासिल कर सकें।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823