Connect with us

उत्तराखंड

उत्तराखंड न्यूज़। कार्यभार ग्रहण करने के बाद वन निगम के MD पहुंचे हल्द्वानी और लालकुआं, कही ये बात…….

उत्तराखंड वन विकास निगम के प्रबंध निदेशक का कार्यभार ग्रहण करने के बाद आज गिरजा शंकर पांडे हल्द्वानी पहुंचे. उन्होंने उत्तराखंड फॉरेस्ट ट्रेंनिंग सेंटर में वन विकास निगम के अधिकारियों के साथ बैठक की. इस दौरान प्रबंध निदेशक गिरजा शंकर पांडे ने कहा कि सरकार द्वारा जिस नदियों को खनन के लिए अधिकृत किया गया है, उसमें समय से खनन कार्य प्रारंभ हो, ये वन विकास निगम की पहली प्राथमिकता होगी.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी/भीमताल:- मानसून से पहले तैयारियां पूरी करें, लापरवाही पर होगी कार्रवाई: मंत्री राम सिंह कैड़ा

राजस्व में वृद्धि करना वन विकास निगम का उद्देश्य: उत्तराखंड वन विकास निगम के प्रबंध निदेशक गिरजा शंकर पांडे ने कहा कि बड़ी चुनौतियां हैं, क्योंकि वन विकास निगम अभी भी अपने पुराने सिस्टम पर चल रहा है. करीब 50% कर्मचारियों के कमी है, जिससे कर्मचारियों की कमी को पूरा करने के लिए सरकार द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि खनन और लकड़ी से प्रदेश सरकार के राजस्व में वृद्धि करना वन विकास निगम का प्रयास होगा.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी/भीमताल:- मानसून से पहले तैयारियां पूरी करें, लापरवाही पर होगी कार्रवाई: मंत्री राम सिंह कैड़ा

कर्मचारियों की कमी जल्द होगी दूर: गिरजा शंकर पांडे ने कहा कि कि वर्तमान में 200 स्केलर की भर्ती प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. जिससे वन विकास निगम को काफी राहत मिलेगी. विकास निगम में आवश्यकता के अनुसार टेंडर और आउटसोर्स कंपनियों के माध्यम से कर्मचारियों की कमी को पूरा किया जाएगा. इसके अलावा गिरिजा शंकर पांडे ने वन विकास निगम के कई लकड़ी डिपो का स्थलीय निरीक्षण किया और जरूरी निर्देश दिए.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी/भीमताल:- मानसून से पहले तैयारियां पूरी करें, लापरवाही पर होगी कार्रवाई: मंत्री राम सिंह कैड़ा

स्रोत im

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823