wh उत्तराखंड :- यहां आंगन से 7 वर्षीय बच्ची को उठा ले गया गुलदार, देखें पूरी खबर - UK LIVE 24 NEWS NETWORK उत्तराखंड :- यहां आंगन से 7 वर्षीय बच्ची को उठा ले गया गुलदार, देखें पूरी खबर - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

उत्तराखंड :- यहां आंगन से 7 वर्षीय बच्ची को उठा ले गया गुलदार, देखें पूरी खबर

निगम क्षेत्र के श्रीकोट गंगानाली में शुक्रवार रात को गुलदार सात वर्षीय बच्ची को घर से उठा ले गया। बच्ची झाड़ियों से घायल मिली। उसे बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, श्रीकोट गंगानाली में शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे घर के आंगन में सात वर्षीय सिया अपने पिताजी के साथ टहल रही थी।

इस बीच अचानक धमका गुलदार उसे उठा ले गया।

इससे मौके पर चीख पुकार मच गई। परिजन गुलदार के पीछे दौड़े। शोर सुनकर आसपास के लोग भी एकत्र हो गए और बच्ची की खोजबीन में जुट गए। करीब आंधे घंटे बाद बच्ची घर से कुछ दूर खून से लथपथ मिली। इसके बाद बच्ची को तुरंत श्रीनगर के बेस चिकित्सालय भर्ती कराया गया। यहां बच्ची के परीक्षण के साथ ही डॉक्टर उसके उपचार में जुट गए।

वन विभाग की टीम को मौके पर भेजा गया है। टीम 24 घंटे गश्त करेगी। साथ ही गुलदार को आदमखोर घोषित करने को मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक को भी पत्र भेजा जाएगा।


अनिरुद्ध स्वपनिल,डीएफओ गढ़वाल

स्त्रोत IM

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823