Connect with us

उत्तराखंड

(उत्तराखंड) प्रदेश में 31 दिसंबर तक चलेगा निशुल्क कोरोना वैक्सीनेशन अभियान, देखें रिपोर्ट:-

उत्तराखंड में अब आगामी अंग्रेजी नव वर्ष से कोरोना वैक्सीन कार्यक्रम समाप्त किया जा सकता है फिलहाल स्वास्थ्य विभाग के पास 2 से 3 हजार कोरोना वैक्सीन बची हुई है जिन्हें 31 दिसंबर तक अभियान के तहत लगाया जाना है।

उत्तराखंड में नए साल से कोविड टीकाकरण बंद हो जाएगा। केंद्र सरकार ने भी कोविशील्ड और कोवॉक्सिन भेजनी बंद कर दी है। राज्य के पास उपलब्ध वैक्सीन से ही 31 दिसंबर तक निशुल्क टीकाकरण अभियान को चलाया जाएगा। 

कोविड संक्रमण से बचाव के लिए प्रदेश में 16 जनवरी 2021 को कोविड टीकाकरण अभियान शुरू किया गया था। शुरुआत में हेल्थ वर्करों और फ्रंटललाइन वर्करों को कोविशील्ड वैक्सीन की डोज लगाई गई। केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार आयु वर्ग के आधार पर टीकाकरण का दायरा बढ़ाया गया। सरकार की ओर से सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में पात्र लोगों को निशुल्क वैक्सीन की डोज लगाई गई। प्रदेश में अब तक 102 प्रतिशत लोगों को पहली और 95 प्रतिशत को दोनों डोज लगाई जा चुकी हैं, जबकि 25 प्रतिशत ने संक्रमण से बचाव के लिए एहतियाती डोज लगवाई है। 

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के एनएसएस कैंप का ग्राम प्रधान सीमा पाठक ने किया शुभारंभ, ये भी रहे मौजूद

वर्तमान में कोरोना संक्रमण का खतरा सामान्य हो गया है। अब सार्वजनिक स्थानों पर कोविड अनुरूप व्यवहार का पालन नहीं हो रहा है। साथ ही लोग वैक्सीन लगवाने के लिए नहीं पहुंच रहे हैं। जिससे केंद्र सरकार ने भी राज्यों को वैक्सीन की डोज देनी बंद कर दी है। स्वास्थ्य विभाग ने हिमाचल से 50 हजार वैक्सीन ली है। जिससे 31 दिसंबर तक प्रदेश में टीकाकरण चलाया जाएगा। नए साल से टीकाकरण अभियान को बंद किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के पास दो-तीन हजार वैक्सीन डोज बची हुई हैं। 

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के एनएसएस कैंप का ग्राम प्रधान सीमा पाठक ने किया शुभारंभ, ये भी रहे मौजूद

प्रदेश में 29 सक्रिय मामले 
प्रदेश में कोरोना संक्रमण सामान्य हो गया है। अब प्रतिदिन एक या दो मामले सामने आ रहे हैं। वर्तमान में कुल 29 सक्रिय मामले हैं। सैंपल जांच के आधार पर संक्रमण दर 0.17 प्रतिशत दर्ज की गई। 

प्रदेश में कोविड वैक्सीनेशन का ब्योरा
आयु वर्ग           पहली डोज      दूसरी डोज
12 से 14           402309        315984
15 से 18            532563       465945
18 वर्ष से ऊपर   7870246      7629394
हेल्थ वर्कर          120365        188540
फ्रंटललाइन वर्कर 188540       189226
एहतियाती डोज    2197784

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के एनएसएस कैंप का ग्राम प्रधान सीमा पाठक ने किया शुभारंभ, ये भी रहे मौजूद

वर्तमान में कोविड टीकाकरण चल रहा है। लक्ष्य के सापेक्ष शत प्रतिशत लोगों को टीकाकरण हो चुका है। संक्रमण का प्रभाव कम होने से लोग वैक्सीन लगवाने नहीं आ रहे हैं। 31 दिसंबर तक कोविड वैक्सीनेशन चलेगा। इसके बाद वैक्सीनेशन बंद करने का फैसला सरकार की ओर से लिया जाएगा।
– डॉ. आर.राजेश कुमार, सचिव स्वास्थ्य।

स्रोत इंटरनेट मीडिया

Continue Reading
You may also like...
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823