wh (उत्तराखंड) मौसम का बदला मिजाज, हुआ सीजन का पहला हिमपात, यहां हुई जमकर बर्फबारी - UK LIVE 24 NEWS NETWORK (उत्तराखंड) मौसम का बदला मिजाज, हुआ सीजन का पहला हिमपात, यहां हुई जमकर बर्फबारी - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

(उत्तराखंड) मौसम का बदला मिजाज, हुआ सीजन का पहला हिमपात, यहां हुई जमकर बर्फबारी

उत्तराखंड में शनिवार को मौसम का मिजाज बदला और सीजन का पहला हिमपात हुआ। बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब की चोटियों पर बर्फबारी से नीचे क्षेत्रों में लोगों को ठंडक आ गई। वहीं पिथौरागढ़ दारमा घाटी के चीन सीमा के अंतिम चौकी दावे में लगभग 14 इंच बर्फ और पहाड़ों में एक फुट से अधिक बर्फबारी गिरी है।

राज्य के लगभग सभी मैदानी और पहाड़ी इलाकों में कहीं रुक-रुक कर बारिश जारी रही तो कहीं बादल छाए हैं। वहीं केदारनाथ यात्रा सुचारू शनिवार को सुचारू की गई। सुबह 8 बजे तक सोनप्रयाग से 5780 श्रद्धालुओं ने धाम के लिए प्रस्थान किया। राजधानी देहरादून सहित आस पास के क्षेत्रों में भी रुक-रुककर बारिश का सिलसिला जारी है।

उतराखंड में आज भी मौसम बिगड़ा रहेगा। देहरादून, टिहरी और बागेश्वर जिलों में अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना है। इसके मद्देनजर मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, इन जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। कुछ इलाकों में तेज गर्जना के साथ बौछारें पड़ने और बिजली गिरने की भी आशंका है। ऐसे में मौसम विभाग ने जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।

दारमा घाटी के प्रसिद्ध पंचाचूली ग्लेशियर और व्यास घाटी के ओम पर्वत और आदि कैलाश की चोटियों में एक फुट से अधिक बर्फबारी गिरी है।

स्रोत इंटरनेट मीडिया

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823