उत्तराखंड
Uttarakhand: इस अहम संगठन में समर पाल सिंह चौधरी को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी, देखें रिपोर्ट:-
समर पाल सिंह चौधरी बने उत्तराखंड प्रांत के नए प्रांत उपाध्यक्ष
संगठन में दिए गए उत्कृष्ट योगदान और लंबे सामाजिक जीवन के कारण विश्व हिंदू परिषद में लंबे समय से जिला अध्यक्ष के रूप में काम कर रहे समर पाल सिंह चौधरी को उत्तराखंड प्रांत का प्रांत उपाध्यक्ष बनाया गया है।
यह घोषणा केंद्रीय संगठन अधिकारियों और प्रांत की कार्यकारिणी के अनुमोदन के साथ विहिप की प्रांत बैठक तथा प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान कल दिनांक 23/02/2025 को की गयी।
चौधरी समर पाल जी एक प्रसिद्ध उद्योगपति तथा वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता हैं, जिन्होंने विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में समय-समय पर कई कार्य किए हैं।साथ ही संगठन में भी वे पिछले कई वर्षों से सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं।
इस अवसर पर संगठन से जुड़े सभी अधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं ने उन्हें इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी और प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने बताया कि वह उत्तराखंड प्रांत के प्रांत उपाध्यक्ष के रूप में भी सभी का मार्गदर्शन करते रहेंगे और संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचने का काम करेंगे।
इस अवसर पर अखिल भारतीय गौ रक्षा विभाग के प्रमुख केंद्रीय मंत्री तथा मेरठ क्षेत्र के संपर्क अधिकारी दिनेश जी, अध्यक्ष रवि देव आनंद जी, कार्याध्यक्ष चिंतामणि सेमवाल जी, प्रांत मंत्री धीरेंद्र शर्मा जी सहित उत्तराखंड नैनीताल अल्मोड़ा देहरादून हरिद्वार रुड़की इत्यादि से आए हुए विभिन्न विभागों तथा जिलों के कार्यकर्ता और अधिकारी उपस्थित थे।
