wh उत्तराखंड। अचानक धमाको को आवाज से गूंजा ये शहर, पुलिस सहित अन्य एजेंसियां अलर्ट, देखें रिपोर्ट - UK LIVE 24 NEWS NETWORK उत्तराखंड। अचानक धमाको को आवाज से गूंजा ये शहर, पुलिस सहित अन्य एजेंसियां अलर्ट, देखें रिपोर्ट - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

उत्तराखंड। अचानक धमाको को आवाज से गूंजा ये शहर, पुलिस सहित अन्य एजेंसियां अलर्ट, देखें रिपोर्ट

देहरादून। सोमवार दोपहर के समय अचानक धमाकों की आवाज आने से पुलिस महकमा सहित अन्य सुरक्षा एजेंसी अलर्ट हो गई, वहीं आमजन में दहशत का माहौल बन गया। एसएसपी अजय सिंह व अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी सड़कों पर उतरे।

एसएसपी खुद सेलाकुई तक पहुंच गए। हालांकि ब्लास्ट या अन्य की कोई जानकारी नहीं मिल पाई।

सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे पुलिस कंट्रोल रूम को अलग-अलग नम्बरों से एफआरआई तथा प्रेमनगर थाना क्षेत्र में विस्फोट की आवाज सुनाई देने की सूचना मिली। विस्फोट की आवाज सुनकर शहर में दहशत का माहौल बन गया। सूचना को वेरीफाई करने के लिये तत्काल पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित रवाना किया गया। हालांकि जमीनी ब्लास्ट या ऐसी कोई घटना होने की पुष्टि नहीं हो पाई है।

सूचना की गम्भीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून स्वयं क्षेत्र में रवाना हुए है। सूचना देने वाले काॅलरों से बात करने पर उनके द्वारा हवा में ब्लास्ट होने से सम्बन्धित सूचना दी जा रही है।

स्त्रोत IM

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823