Connect with us

उत्तराखंड

उत्तराखंड। जंगल में आग मचा रही तांडव, झुलसकर बुजुर्ग महिला की मौत, देखें रिपोर्ट:-

गढ़वाल मंडल के अंतर्गत जंगल की आग थमने का नाम नहीं ले रही है। अब यह आग आबादी से लगे खेतों को भी प्रभावित कर रही है। जंगलों की आग अब लोगों की जान लेने में उतारू हो गई है। गढ़वाल मंडल में पहली बार जंगल की आग से महिला की मौत का मामला सामने आया है।

यह भी पढ़ें 👉  दुस्साहस। लड़के ने लड़की को किया प्रपोज, मना करने पर डबल मर्डर को दिया अंजाम, देखें पूरी रिपोर्ट:-

पौड़ी गढ़वाल के एक गांव में खेतों तक पहुंची आग को बुझाने के प्रयास में एक बुजुर्ग महिला बुरी तरह से झुलस गई। जिसने रविवार की दोपहर एम्स ऋषिकेश में दम तोड़ दिया।

जनपद पौड़ी गढ़वाल के अंतर्गत थापली गांव के जंगलों में बीते दिनों आग लग गई। धीरे धीरे यह आग की लपटे बुजुर्ग कृपाल सिंह के खेतों में आ पहुंची। जिसके बाद उनकी बुजुर्ग पत्नी सावित्री देवी आग को बुझाने का प्रयास करती रही। लेकिन आग तेजी से फैलती गई और बुजुर्ग महिला इसकी चपेट में आ गई। आग की चपेट में आने के कारण वह बुरी तरह से झुलस गई।

यह भी पढ़ें 👉  Lalkuan News: सांसद प्रतिनिधि के प्रयासों के बाद लालकुआं में बस स्टॉपेज बनाने की कार्रवाई शुरू करने के DM ने दिये निर्देश

आननफानन में महिला को जिला अस्पताल लाया गया जहां डाक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया। महिला की स्थिति गंभीर होने के कारण महिला ने एम्स ऋषिकेश में दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें 👉  Big Breaking: लालकुआं के नजदीक इस प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय में नहाते समय PHD की छात्राओं की बनाई अश्लील वीडियो और फोटो, मचा हड़कंप

एम्स चौकी प्रभारी विनेश कुमार ने बताया कि सावित्री देवी (65 वर्ष) निवासी थापली गांव पौड़ी गढ़वाल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823