Connect with us

उत्तराखंड

उत्तराखंड। इस तारीख को देवभूमि पहुंच रहीं कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी वाड्रा

देहरादून

उत्तराखंड दौरे पर आ रही है प्रियंका गांधी

एंकर – उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर 19 अप्रैल को मतदान होना है। जिसको लेकर सभी राजनीतिक दल प्रचार प्रसार में जुटे हुए हैं। इसी के साथ ही अब स्टार प्रचारकों के उत्तराखंड आने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। इसी क्रम में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी 13 अप्रैल को उत्तराखंड के दौरे पर पहुंच रही है। जहां पर वह पौड़ी और हरिद्वार लोकसभा में जनसभा को संबोधित करेंगी। प्रियंका गांधी के दौरे को लेकर उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश संगठन उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि 13 अप्रैल को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी उत्तराखंड के दौरे पर आ रही हैं। इसी के साथ ही राहुल गांधी का कार्यक्रम होल्ड पर है आज या कल में राहुल गांधी का कार्यक्रम फाइनल हो जाएगा उसके बाद राहुल गांधी का उत्तराखंड में दौरा होगा। मथुरा दत्त जोशी ने कहा कि इसी के साथ ही मल्लिकार्जुन खड़गे का भी एक दौर यहां पर होगा।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं (नैनीताल) सेंचुरी पेपर मिल में श्रमिक संगठनों ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823