wh उत्तराखंड :- यहां हुआ भीषण सड़क हादसा, डंपर की चपेट में आने से तीन लोगों की हुई दर्दनाक मौत……. देखें रिपोर्ट - UK LIVE 24 NEWS NETWORK उत्तराखंड :- यहां हुआ भीषण सड़क हादसा, डंपर की चपेट में आने से तीन लोगों की हुई दर्दनाक मौत……. देखें रिपोर्ट - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

उत्तराखंड :- यहां हुआ भीषण सड़क हादसा, डंपर की चपेट में आने से तीन लोगों की हुई दर्दनाक मौत……. देखें रिपोर्ट

कोटद्वार न्यूज़- कोटद्वार नगर निगम के अंतर्गत बीईएल रोड पर डंपर की चपेट में आने से तीन श्रमिकों की मौत हो गई। मृतक श्रमिक काशीपुर के बताए जा रहे हैं।

घटनाक्रम के अनुसार बीईएल रोड पर फैक्ट्री गेट के समीप सीमेंट से लदा एक डंपर खराब हो गया। सीमेंट से लदे एक दूसरे डंपर से खराब डंपर को खींचने की कोशिश करने लगे।

मौके पर दोनों डंपरों के स्वामी काशीपुर निवासी सोहन सिंह व लखविंदर सिंह के साथ ही डंपर चालक अशोक भी मौजुद था। जिस वक्त खराब डंपर को खींचने की कोशिश की जा रही थी, तभी पीछे से आ रहे बजरी से भरे एक डंपर ने खराब डंपर के पीछे टक्कर मार दी। जिससे खराब डंपर के आगे खड़े अशोक, लखविंदर व सोहन की दोनों डंपरों के बीच कुचलने से मौत हो गई।

सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी मणिभूषण श्रीवास्तव मय टीम मौके पर पहुंच गए हैं। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि टक्कर मारने वाले डंपर को क़ब्ज़े में ले लिया गया है। बताया कि डंपर चालक फरार है।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823