wh उत्तराखंड। पत्नी को लेने ससुराल पहुंचा पति, कहा:- दो-दो शादियां…….ये अजीब मामला पहुंचा थाने - UK LIVE 24 NEWS NETWORK उत्तराखंड। पत्नी को लेने ससुराल पहुंचा पति, कहा:- दो-दो शादियां…….ये अजीब मामला पहुंचा थाने - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

उत्तराखंड। पत्नी को लेने ससुराल पहुंचा पति, कहा:- दो-दो शादियां…….ये अजीब मामला पहुंचा थाने

उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पहुंचे यूपी के एक व्यक्ति ने अपने साले पर ही गंभीर आरोप लगाए हैं। व्यक्ति का कहना है कि उसका साला उसकी पत्नी को घर नहीं ले जाने दे रहा है। यह भी कहा कि उसकी पत्नी की दो लोगों के साथ शादी करा दी है।

यह है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के निवासी सुनील कुमार पुत्र चौब सिंह ने कोतवाली में तहरीर देकर कहा कि उसकी शादी ग्राम रामजीवनपुर बाजपुर निवासी गीता के साथ हुई है। 

आरोप लगाया कि बीते छह माह से उसकी पत्नी को साले ने ससुराल में रोक कर रखा है। जब वह पत्नी को लेने पहुंचा तो उसने साथ भेजने से मना कर रहा है। इतना ही नहीं साले ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट भी है। 

इसके साथ ही आरोप लगाया कि साले ने उसकी पत्नी का विवाह अलग-अलग दो लोगों के साथ कर दिया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है, जिसमें दो पुलिसकर्मियों को शिकायत के आधार पर तहकीकात करने गांव भेजा गया है।

स्रोत im

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823