Connect with us

उत्तराखंड

(उत्तराखंड) अब प्रदेश में होगा मदरसों का आधुनिकीकरण, चलेंगी स्मार्ट कक्षाएं, मुख्यमंत्री धामी ने दिए संकेत

देहरादून : उत्तर प्रदेश की भांति उत्तराखंड में भी मदरसों का आधुनिकीकरण होगा। सरकारी स्कूलों की तरह इनमें भी स्मार्ट कक्षाएं चलेंगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसके संकेत दिए। मीडिया से बातचीत में उत्तर प्रदेश की पहल से संबंधित प्रश्न पर उन्होंने कहा कि सभी पहलुओं पर विश्लेषण कर मदरसों के आधुनिकीकरण को कदम उठाए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं (बड़ी खबर) टांडा जंगल में युवक को बनाया बंधक, की मारपीट, पुलिस ने इन्हे किया गिरफ्तार, देखें सीओ संगीता की प्रेस कॉन्फ्रेंस.......और पढ़ें ये रिपोर्ट:-

वर्तमान में 444 मदरसे संचालित

उत्तराखंड में वर्तमान में 444 मदरसे संचालित हैं, जो मदरसा बोर्ड में पंजीकृत हैं। बदली परिस्थितियों में मदरसों के आधुनिकीकरण पर जोर दिया जा रहा है, ताकि वहां पढऩे वाले बच्चे भी सरकारी स्कूलों की तरह शिक्षा ग्रहण कर सकें। अब मुख्यमंत्री धामी ने जिस तरह के संकेत दिए हैं, उससे मदरसों के जल्द आधुनिकीकरण की उम्मीद जगी है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं। इन धार्मिक संस्कारों को पूर्ण करने हेतु गायत्री शक्तिपीठ हल्दूचौड़ कर रहा ये काम.....पढ़ें विस्तृत रिपोर्ट:-

परंपरागत शिक्षा में बदलाव की आवश्यकता

भाजपा नेता एवं 15-सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के पूर्व उपाध्यक्ष शादाब शम्स के अनुसार उन्होंने मुख्यमंत्री से मदरसों के आधुनिकीकरण के संबंध में वार्ता की थी। उन्होंने कहा कि मदरसों में दी जा रही परंपरागत शिक्षा में बदलाव की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं। इन धार्मिक संस्कारों को पूर्ण करने हेतु गायत्री शक्तिपीठ हल्दूचौड़ कर रहा ये काम.....पढ़ें विस्तृत रिपोर्ट:-

मुख्यमंत्री चाहते हैं कि मुस्लिम बच्चे भी स्मार्ट बनें। मदरसों का आधुनिकीकरण होने से वहां भी स्मार्ट कक्षाएं चलेंगी। साथ ही बच्चे हिंदी, अंग्रेजी, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, कंप्यूटर समेत अन्य विषयों से संबंधित शिक्षा ले सकेंगे।

स्रोत इंटरनेट मीडिया

Continue Reading
You may also like...
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823