wh नैनीताल:- रातीघाट में शराब की नई दुकान का ग्रामीणों ने किया विरोध, जनता को मिला सांसद अजय भट्ट का साथ, देखें रिपोर्ट:- - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

नैनीताल:- रातीघाट में शराब की नई दुकान का ग्रामीणों ने किया विरोध, जनता को मिला सांसद अजय भट्ट का साथ, देखें रिपोर्ट:-

रातीघाट-मंगोली-बजून में शराब की दुकान खोलने का विरोध


नैनीताल। नैनीताल-उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने प्रस्तावित विदेशी मदिरा की दुकान को लेकर कड़ा विरोध जताते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से इसे निरस्त करने की मांग की है।


सांसद अजय भट्ट ने मुख्यमंत्री से दूरभाष पर वार्ता करने के साथ ही पत्र भेजकर अवगत कराया कि ग्राम एवं पोस्ट रातीघाट, मंगोली और बजून क्षेत्र में विदेशी मदिरा की दुकान खोले जाने की प्रक्रिया शासन स्तर पर चल रही है, जिसका स्थानीय जनप्रतिनिधियों और नागरिकों द्वारा तीव्र विरोध किया जा रहा है।


उन्होंने कहा कि रातीघाट, मंगोली और बजून क्षेत्र एक प्रमुख ग्रामीण बाजार है, जहां आसपास के कई गांवों के लोग दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए आते हैं। इस क्षेत्र में प्राथमिक विद्यालयों के साथ शहीद संजय बिष्ट के नाम से राजकीय इंटर कॉलेज भी स्थित है। ऐसे में यहां शराब की दुकान खुलने से सामाजिक वातावरण प्रभावित होने की आशंका है और छात्र-छात्राओं व महिलाओं को असुविधा और असुरक्षा का सामना करना पड़ सकता है।


सांसद ने यह भी उल्लेख किया कि विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम मंदिर इस क्षेत्र से लगभग 5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। ऐसे धार्मिक और संवेदनशील क्षेत्र के निकट शराब की दुकान खोला जाना जनभावनाओं के विपरीत है


इसके अलावा अजय भट्ट ने जिलाधिकारी नैनीताल से भी दूरभाष पर वार्ता कर जनहित, सामाजिक मर्यादा और क्षेत्रीय भावनाओं को ध्यान में रखते हुए प्रस्तावित मदिरा दुकान को निरस्त करने की मांग की है।


उन्होंने कहा कि प्रशासन को इस विषय में संवेदनशीलता दिखाते हुए शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि क्षेत्र की शांति और सामाजिक संतुलन बना रहे।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823