Connect with us

उत्तराखंड

लालकुआं (नैनीताल) लालकुआं पहुंचे राज्य सफाई कर्मचारी आयोग उत्तराखंड के सदस्य विनय प्रताप सिंह, पर्यावरण मित्रों की सुनीं समस्याएं, देखें ये अहम खबर……

लालकुआं (नैनीताल)। राज्य सफाई कर्मचारी आयोग उत्तराखंड के सदस्य विनय प्रताप सिंह आज नैनीताल जनपद के भ्रमण कार्यक्रम के तहत लालकुआं पहुंचे। इस दौरान उन्होंने नगर पंचायत सभागार में पर्यावरण मित्रों सहित अन्य कर्मियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं को सुना। कार्यक्रम से पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।

बैठक के दौरान विनय प्रताप सिंह ने कहा कि पर्यावरण मित्र सुबह से लेकर शाम तक कूड़ा उठाने का कार्य करते हैं, जिसके कारण उन्हें कई बार जहरीली गैसों और दूषित वातावरण का सामना करना पड़ता है। इससे उनके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है और कई मामलों में गंभीर बीमारी से लेकर असमय मृत्यु तक की घटनाएं सामने आती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:- तराई पूर्वी डीएफओ हिमांशु बागरी का यूपी में भी जबरदस्त एक्शन, खैर तस्करी पर कसा शिकंजा......देखें रिपोर्ट:-

उन्होंने बताया कि कर्मचारियों के हित में पीएफ और ईएसआई जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, ताकि आवश्यकता पड़ने पर उन्हें आर्थिक एवं चिकित्सकीय सहायता मिल सके।


हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि कई स्थानों पर ठेकेदारों द्वारा इन प्रावधानों का सही ढंग से पालन नहीं किया जा रहा है, जिससे विसंगतियां उत्पन्न हो रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:- तराई पूर्वी डीएफओ हिमांशु बागरी का यूपी में भी जबरदस्त एक्शन, खैर तस्करी पर कसा शिकंजा......देखें रिपोर्ट:-

आयोग इस विषय को गंभीरता से लेते हुए निरंतर समाधान की दिशा में कार्य कर रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जो भी ठेकेदार सरकार की नीतियों का उल्लंघन करते पाए जाएंगे, उन्हें चिन्हित कर उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।


विनय प्रताप सिंह ने कहा कि कर्मचारियों में अपने अधिकारों को लेकर जानकारी का अभाव भी एक बड़ी समस्या है। इसी को ध्यान में रखते हुए आयोग संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ कर्मचारियों की सीधी वार्ता कराकर उनकी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित कराने का प्रयास कर रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:- तराई पूर्वी डीएफओ हिमांशु बागरी का यूपी में भी जबरदस्त एक्शन, खैर तस्करी पर कसा शिकंजा......देखें रिपोर्ट:-

वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने आयोग सदस्य के लालकुआं आगमन पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कर्मचारियों के हित सर्वोपरि हैं और आयोग द्वारा दिए गए निर्देशों का सख्ती से पालन कराया जाएगा। उन्होंने आश्वस्त किया कि पर्यावरण मित्रों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर नगर पंचायत गंभीर है।


बैठक को कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823