wh (वाह बेटा मौज कर दी) पुलिस की वर्दी पहनकर करता था वसूली, उत्तराखंड में यहां का है मामला…. - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

(वाह बेटा मौज कर दी) पुलिस की वर्दी पहनकर करता था वसूली, उत्तराखंड में यहां का है मामला….

शैलेन्द्र कुमार सिंह

 देहरादून के वसंत विहार थाना पुलिस ने एक ऐसे शातिर को गिरफ्तार किया है, जोकि पुलिस की वर्दी पहनकर लोगों को डरा धमकाकर वसूली कर रहा था। 

पुलिस का आईडी कार्ड भी दिखाया

थानाध्यक्ष वसंत विहार नरेश राठौर ने बताया कि कुछ व्यक्तियों ने शिकायत दर्ज करवाई कि एक व्यक्ति पुलिस के नाम पर ठेली व फड़ वालों से और बिना मास्क वाहन चालकों को रोककर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का खौफ दिखाकर वसूली कर रहा है।

पुलिस की वर्दी में स्कूटी से आता हुआ दिखा आरोपित

सूचना पर चौकी प्रभारी इंदिरानगर उपनिरीक्षक विकसित पवार को मौके पर भेजा गया। पुलिस टीम शास्त्री नगर खाला से कावली गांव जाने वाले मार्ग पर पहुंची तो एक व्यक्ति पुलिस की वर्दी में स्कूटी से आता हुआ दिखा। उसे रोककर चेक किया गया तो व्यक्ति ने खुद को उत्तराखंड पुलिस का कांस्टेबल बताया और पुलिस का आईडी कार्ड दिखाया।

सख्ती से पूछताछ की गई

पोस्टिंग व बैच के बारे में पता करने पर वह सही जानकारी नहीं दे पाया। शक होने पर जब उससे सख्ती से पूछताछ की गई तो आरोपित ने कहा कि वह पुलिस वाला नहीं है। उसने जो कार्ड बनाया है वह फर्जी है। रोजगार का साधन न होने के चलते उसने पुलिस की वर्दी पहनकर पुलिस का रौब दिखाकर वसूली का काम शुरू किया।

आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

आरोपित की पहचान शास्त्री नगर निवासी मुकेश कुकरेती के रूप में हुई है। आरोपित के पास से उत्तराखंड पुलिस का एक पहचान पत्र, एक विजिटिंग कार्ड, एक वाकी टाकी प्राइवेट, एक पिस्टल हालस्टर, नकदी और उत्तराखंड पुलिस की सिपाही की वर्दी, जैकेट, पेंट, बेल्ट, जिसमें उत्तराखंड पुलिस के बैच लगे हुए बरामद हुए। आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

इंटरनेट मीडिया

Continue Reading
You may also like...
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823