wh मौसम अलर्ट (उत्तराखंड) यहां बादल फटा, मौसम विभाग ने इन जिलों में रेड अलर्ट किया जारी…. - UK LIVE 24 NEWS NETWORK मौसम अलर्ट (उत्तराखंड) यहां बादल फटा, मौसम विभाग ने इन जिलों में रेड अलर्ट किया जारी…. - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

आपदा

मौसम अलर्ट (उत्तराखंड) यहां बादल फटा, मौसम विभाग ने इन जिलों में रेड अलर्ट किया जारी….

उत्तराखंड में मौसम के तेवर तल्ख हैं और जगह-जगह अतिवृष्टि से भारी नुकसान हो रहा है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिन प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी वर्षा का क्रम बने रहने की आशंका जताई है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, शुक्रवार को देहरादून, पौड़ी और टिहरी में अत्यंत भारी वर्षा को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है।

14 अगस्त तक बना रहेगा इसी तरह मौसम

वहीं, चंपावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में बहुत भारी वर्षा का आरेंज अलर्ट है। अन्य जिलों में भी कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ तीव्र बौछारें पड़ सकती हैं।

यह क्रम आगामी 14 अगस्त तक बने रहने की आशंका है। बीते तीन दिनों से दून के कई इलाकों में भारी वर्षा का क्रम बना हुआ है। रोजाना एक से दो दौर भारी वर्षा के दर्ज किए जा रहे हैं। मालदेवता और सहस्त्रधारा क्षेत्र में जन-जीवन बुरी तरह प्रभावित है।

मालदेवता के सरखेत में सड़कें बहने के साथ ही विद्युत पोल बह गए हैं। बांदल नदी के उफान पर होने के कारण ग्रामीणों की आवाजाही ठप है। हालांकि, ग्रामीण रस्सियों के सहारे नदी के इस पार से सामान उस पार पहुंचा रहे हैं।

ऋषिकेष में बादल फटा,

मानसून की वर्षा प्रदेश के कई क्षेत्रों में आफत बनकर बरस रही है। देहरादून, पौड़ी, टिहरी, नैनीताल, बागेश्वर और ऊधमसिंह नगर जिले में कई स्थानों पर वर्षा कहर बनकर बरस रही है। बुधवार रात को ऋषिकेश के नीलकंठ क्षेत्र में बादल फटा। जिससे ऋषिकेश में रिकॉर्ड वर्षा हुई।

इस दौरान रातभर में 434 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जो कि ऋषिकेश क्षेत्र में 12 घंटे के भीतर हुई अब तक की सर्वाधिक वर्षा है। इसके अलावा नरेंद्रनगर में 180 मिमी, कालसी में 173 मिमी, हरिपुर में 144 मिमी, यमकेश्वर में 133 मिमी, टनकपुर में 125 मिमी, गुलरभोज में 124 मिमी और रायवाला में 123 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

More in आपदा

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823