wh क्यों रहेगा आज और कल हरिद्वार में वाहनों का आवागमन बंद, पढ़े पूरी खबर - UK LIVE 24 NEWS NETWORK क्यों रहेगा आज और कल हरिद्वार में वाहनों का आवागमन बंद, पढ़े पूरी खबर - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

क्यों रहेगा आज और कल हरिद्वार में वाहनों का आवागमन बंद, पढ़े पूरी खबर

हरिद्वार: बैशाखी स्नान पर्व और कैबिनेट मंत्री व आध्यात्मिक गुरु सतपाल महाराज के जन्मदिवस पर होने वाले सद्भावना सम्मेलन में आने वाले उनके अनुयायियों की भीड़ को देखते हुए दो दिन के लिए शहर में यातायात प्लान लागू किया गया है। हरिद्वार शहर में 13 अप्रैल की सुबह आठ बजे से रात 12 बजे और 14 अप्रैल की सुबह छह बजे से रात 12 बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। इनके अलावा श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए अतिरिक्त पार्किंग के भी इंतजाम किए गए हैं। हाईवे पर यातायात का दबाव बढ़ने पर वैकल्पिक मार्गों पर भी डायवर्जन की पूरी तैयारी की गई है।

एसपी क्राइम व यातायात मनोज कत्याल ने बताया कि यातायात प्लान के तहत दिल्ली की ओर से आने वाले वाहनों को खड्डा पार्किंग, रोडीबेलवाला दीनदयाल पार्किंग और पंतद्वीप पार्किंग में खड़ा किया जाएगा। पार्किंग भरने पर वाहनों को चमगादड़ टापू में पार्क किया जाएगा। रोड़ीबेलवाला व चंडी चौक पर दबाव की स्थिति में वाहनों को शंकराचार्य चौक से डायवर्ट कर हरिराम इंटर कालेज मैदान में पार्क किया जाएगा। नजीबाबाद की ओर से आने वाले वाहनों को नीलधारा/गौरीशंकर पार्किंग में पार्क किया जाएगा। देहरादून, ऋषिकेश की ओर से आने वाले वाहनों को दूधाधारी चैक से डायवर्ट कर मोतीचूर पार्किंग में पार्क कराया जाएगा। मोतीचूर पार्किंग भरने की स्थिति में वाहनों को पुराना एआरटीओ चौक से डायवर्ट कर पावनधाम पार्किंग व सर्वानंद घाट पार्किंग में पार्क किया जाएगा। हाईवे मार्ग पर यातायात के अत्यधिक दबाव की स्थिति में दिल्ली की ओर से आने वाले वाहनों को डायवर्ट कर गुरुकुल कांगड़ी सर्विस लेन से सिंहद्वार, देशरक्षक तिराहा, बूढ़ीमाता तिराहा, श्रीयंत्र पुलिया होते हुए दक्षद्वीप पार्किंग में भेजा जाएगा। भगवानपुर की ओर से आने वाले वाहनों को बहादराबाद बीएचईएल तिराहा से डायवर्ट कर सलेमपुर तिराहा, शिवालिकनगर-फाउंड्री गेट से धीरवाली पार्किंग व गुरुद्वारा सेक्टर-4 पार्किंग में पार्क किया जाएगा।

स्रोत इंटरनेट मीडिया

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823