wh केंद्रीय विद्यालय देहरादून में टीचिंग की नौकरी की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए काम की खबर। - UK LIVE 24 NEWS NETWORK केंद्रीय विद्यालय देहरादून में टीचिंग की नौकरी की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए काम की खबर। - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

केंद्रीय विद्यालय देहरादून में टीचिंग की नौकरी की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए काम की खबर।

2022: केंद्रीय विद्यालय देहरादून में टीचिंग की नौकरी की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए काम की खबर। देहरादून में स्थित चार केंद्रीय विद्यालयों द्वारा विभिन्न टीचिंग और नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती के लिए संयुक्त रूप से विज्ञापन 22 फरवरी 2022 को जारी किया गया है। विज्ञापन के अनुसार केंद्रीय विद्यालय संख्या 1, केंद्रीय विद्यालय संख्या 2, केंद्रीय विद्यालय बीरपुर और केंद्रीय विद्यालय अपर कैंप में विभिन्न विषयों के लिए पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (पीजीटी), ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (टीजीटी), प्राइमरी टीचर (पीआरटी) और अन्य पदों पर शैक्षणिक वर्ष 2022-23 के लिए संविदा के आधार पर भर्ती की जानी है। इन पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन केंद्रीय विद्यालयों द्वारा 14 मार्च से 16 मार्च तक आयोजित किए जाने वॉक-इन-इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा। हालांकि, उम्मीदवारों की अधिक संख्या होने पर लिखित परीक्षा भी आयोजित की जा सकती है।

केंद्रीय विद्यालय देहरादून में वॉन-इन-इंटरव्यू

केंद्रीय विद्यालय संख्या 1, संख्या 2, बीरपुर और अपर कैंप में विभिन्न पदों के लिए आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार सम्बन्धित विद्यालय की वेबसाइट से भर्ती विज्ञापन और अप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को इस फॉर्म को पूरी तरह से भरकर और अपने प्रमाण-पत्रों की मूल प्रतियों के साथ-साथ स्व-प्रमाणित प्रतिलिपियों व फोटो के साथ निर्धारित तारीख पर सुबह के समय स्कूल परिसर में उपस्थित होना होगा। केंद्रीय विद्यालय के अनुसार इंटरव्यू की तारीख, समय और स्थान की जानी सम्बन्धित भर्ती विज्ञापन में देखें।

देहरादून के चारों केंद्रीय विद्यालय में इन पदों के लिए होनी है संविदा भर्ती

  • पीजीटी – हिंदी, अंग्रेजी, गणित, भौतिक, रसायन शास्त्र, जीव विज्ञान, इंतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र, वाणिज्य, राजनीति विज्ञान और कंप्यूटर साइंस।
  • टीजीटी – हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान।
  • प्राथमिक शिक्षक (पीआरटी)
  • कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर
  • खेल शिक्षक (स्पोर्ट्स कोच)
  • योग शिक्षक
  • संगीत एवं नृत्य शिक्षक
  • एकेडेमिक काउंसलर
  • डॉक्टर
  • नर्स
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823