Connect with us

उत्तराखंड

हल्द्वानी:- SSP मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर सघन चेकिंग अभियान के तहत अवैध चाकू के साथ युवक गिरफ्तार


हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाॅ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में जनपद नैनीताल में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सघन चेकिंग अभियान चला रही है। इसी क्रम में बनभूलपुरा थाना पुलिस ने एक युवक को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कत्याल तथा सीओ रामनगर/हल्द्वानी सुमित पांडे के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा दिनेश फर्त्याल के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:- तराई पूर्वी डीएफओ हिमांशु बागरी का यूपी में भी जबरदस्त एक्शन, खैर तस्करी पर कसा शिकंजा......देखें रिपोर्ट:-


चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने गौला पार्किंग मजार के पास एक संदिग्ध युवक को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने मौके पर ही युवक को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:- तराई पूर्वी डीएफओ हिमांशु बागरी का यूपी में भी जबरदस्त एक्शन, खैर तस्करी पर कसा शिकंजा......देखें रिपोर्ट:-


पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अमन उर्फ चिन्तामणि (19 वर्ष) पुत्र मोहम्मद हसीन, निवासी मोहम्मदी मस्जिद के पास, इन्द्रानगर, बनभूलपुरा बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना बनभूलपुरा में मु0अ0सं0 45/26 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और उसे नियमानुसार न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले भी एक आपराधिक मामला दर्ज है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:- तराई पूर्वी डीएफओ हिमांशु बागरी का यूपी में भी जबरदस्त एक्शन, खैर तस्करी पर कसा शिकंजा......देखें रिपोर्ट:-


कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में कांस्टेबल महबूब अली और कांस्टेबल अमित शरण शामिल रहे।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823