wh यहां दुकान में समोसे बनाते समय एलपीजी गैस सिलेंडर फटने से 7 लोगो झुलसे :- जाने पूरा मामला - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तर प्रदेश

यहां दुकान में समोसे बनाते समय एलपीजी गैस सिलेंडर फटने से 7 लोगो झुलसे :- जाने पूरा मामला

नोएडा। कोतवाली सेक्टर-39 क्षेत्र के गांव सलारपुर में शनिवार दोपहर समोसा बनाते समय एलपीजी का छोटा सिलेंडर फट गया। जिसकी चपेट में आकर सात लोग झुलस गए।

घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। गांव सलारपुर में भूप सिंह के मकान में रणधीर नामक व्यक्ति किराए पर रहते हैं।

शनिवार दोपहर वह गैस चूल्हे पर समोसा बना रहे थे। तभी एलपीजी के छोटे सिलेंडर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और कुछ ही मिनटों में सिलेंडर फट गया।

ये लोग हुए घायल

सिलेंडर की चपेट में आने से जिला बदायूं की मालती देवी (50), जिला जालौन के विजय (32), विजय की पत्नी माया (25), विजय का पुत्र कान्हा (11), बिहार की गुड़िया (32), रणधीर और सरोज (22) झुलस गए। 

बहुत तेज थी सिलेंडर फटने की आवाज

सिलेंडर फटने की आवाज इतनी तेज थी कि काफी दूर तक सुनाई दी। हादसा होते ही मदद के लिए हाथ आगे बढ़े और घायल लोगों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां सभी का उपचार शुरू कर दिया है। चार की हालत गंभीर है। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी हादसे की जांच शुरू कर दी है।

समोसा बनाते समय छोटा सिलेंडर फटने से हादसा हुआ है। सभी का अस्पताल में उपचार चल रहा है। मौके पर पुलिस बल मौजूद है। शांति व्यवस्था की स्थिति सामान्य है। सभी को सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया है।

स्रोत इंटरनेट मीडिया

More in उत्तर प्रदेश

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823