wh दिल्ली से हरिद्वार को जा रही कार में लगी भीषड़ आग, इतने लोग जले, माँ से ऐसे चिपका मिला बच्चे का शव, देखें पूरी खबर - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तर प्रदेश

दिल्ली से हरिद्वार को जा रही कार में लगी भीषड़ आग, इतने लोग जले, माँ से ऐसे चिपका मिला बच्चे का शव, देखें पूरी खबर

दिल्ली से हरिद्वार जा रही एक सेंट्रो कार में मेरठ के चौधरी चरण सिंह कावड़ पटरी मार्ग पर जानी थाना क्षेत्र में आग लग गई, जिसमें कार सवार चार लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने जब तक आग पर काबू पाया चारों की मौत हो चुकी थी गाड़ी के अंदर चार कंकाल मिले लेकिन उनकी पहचान नहीं हो पाई। चौधरी चरण सिंह गंग नहर पटरी मार्ग पर रात पुलिस और फायर कंट्रोल रूम को फोन पर सूचना मिली थी जिसके बाद जानी थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंची, फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, आग बुझाने के बाद कार के अंदर चार लोगों के कंकाल देखे गए, गाड़ी का नंबर DL 4c AP 4792 है, कार दिल्ली के सोहनपाल पुत्र ओमप्रकाश गांव प्रहलादपुर बांगर के नाम दर्ज है, घटना के बाद दिल्ली पुलिस के अधिकारियों से संपर्क किया जा रहा है ताकि कार में मौजूद लोगों की पहचान की जा सके, कार में सीएनजी किट लगे होने की बात भी सामने आई ,है मामले की जांच की जा रही है।

स्त्रोतIM

More in उत्तर प्रदेश

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823