wh न्यूज़ अपडेट। एक्शन में योगी सरकार के अधिकारी, मौलाना तौकीर राजा का कार्यक्रम स्थगित, देखें रिपोर्ट:- - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तर प्रदेश

न्यूज़ अपडेट। एक्शन में योगी सरकार के अधिकारी, मौलाना तौकीर राजा का कार्यक्रम स्थगित, देखें रिपोर्ट:-

इत्तेहाद ए मिल्लत काउंसिल (आइएएमसी) के अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा खां ने 21 जुलाई को बरेली में प्रस्तावित धर्मपरिवर्तन और सामूहिक निकाह कार्यक्रम स्थगित कर दिया है। प्रशासन का सख्त रवैया देखते हुए आईएमसी ने मंगलवार देर रात विज्ञप्ति जारी कर कार्यक्रम स्थगित करने संबंधी जानकारी दी।

आईएमसी ने सावन शुरू होने से ठीक एक दिन पहले यानी 21 जुलाई को सामूहिक निकाह कार्यक्रम का ऐलान किया था। इसकी अनुमति जिला प्रशासन से मांगी गई थी। कार्यक्रम की जानकारी मिलते ही हिंदू संगठनों ने जोरदार विरोध शुरू कर दिया।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने भी तीखा विरोध करते हुए कहा कि प्रशासन को संज्ञान लेना चाहिए था। आईएमसी नेता मौलाना तौकीर राजा हमेशा हिंदू त्योहारों पर विवादित कार्यक्रम करने और बयान देते हैं। राजेश अग्रवाल के विरोध जताने के बाद प्रशासन हरकत में आया और इस पर सख्‍त तेवर दिखाए।

आईएमसी संगठन प्रभारी नदीम कुरैशी ने मंगलवार रात एक विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी की कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। कारण बताते हुए कहा गया है कि इसके लिए प्रशासन से अनुमति नहीं मिली है। उधर, बुधवार सुबह मौलाना तौकीर रजा ने कहा कि मेरे बयान को लोग सही समझ नहीं पाए। इसे सांप्रदायिक मान लिया गया। इसलिए हमने अपना कार्यक्रम स्थगित करने की घोषणा कर दी।

स्रोत im

More in उत्तर प्रदेश

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823