wh जेल में मिठाई और आम खा रहे केजरीवाल, जानें ED ने कोर्ट में क्यों कही ये बात - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

देश

जेल में मिठाई और आम खा रहे केजरीवाल, जानें ED ने कोर्ट में क्यों कही ये बात

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चिकित्सक से कंसल्ट करने की अनुमति देने की मांग वाले आवेदन पर ईडी ने राउज एवेन्यू कोर्ट में जवाब दाखिल किया है।

ईडी ने कहा कि केजरीवाल जमानत के लिए आधार बनाना चाहते हैं। ईडी ने कहा कि केजरीवाल हाई ब्लड शुगर का दावा करते हैं, लेकिन वह जेल के अंदर मिठाई और आम खा रहे हैं।

ईडी ने चार्ट कोर्ट में पेश किया

ईडी ने कहा कि केजरीवाल के डाइट चार्ट में आम और मिठाई है, जिसकी शुगर के मरीज को अनुमति नहीं होती है। डाइट चार्ट कोर्ट के सामने रखा गया है।

वहीं, केजरीवाल की तरफ से पेश हुए अधिवक्ता विवेक जैन ने कहा कि आवेदन वापस लिया जा चुका है और ईडी द्वारा यह बयान मीडिया के लिए दिया जा रहा है।

ईडी शुक्रवार को सुनवाई करेगी

अदालत ने कहा कि वह मामले पर शुक्रवार को सुनवाई करेगी। अदालत ने साथ ही जेल प्रशासन को केजरीवाल की स्वास्थ्य रिपोर्ट पेश करने को कहा।

स्रोतim

More in देश

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823