wh हमास और इजरायल के युद्ध का ऐसा असर, कि भारत के इस धार्मिक जिले में हुआ अलर्ट घोषित….. - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तर प्रदेश

हमास और इजरायल के युद्ध का ऐसा असर, कि भारत के इस धार्मिक जिले में हुआ अलर्ट घोषित…..

इस्राइल और हमास के बीच चल रही तनातनी को देखते हुए प्रयागराज में भी अलर्ट घोषित कर दिया गया है। जिले की प्रमुख मस्जिदों समेत संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ा दी गई है। मस्जिदों में जुमा की नमाज के बाद लोगों को एक स्थान पर एकत्र होने पर पाबंदी लगाने का निर्देश जारी किया गया है। साथ ही सोशल मीडिया पर भी पैनी नजर रखी जा रही है। 

इस्राइल हमले के मामले में प्रयागराज में अलर्ट घोषित कर दिया गया है। कुछ संगठनों की ओर से शुक्रवार को हमले के विरोध में प्रदर्शन और सभा करने की खुफिया सूचना के बाद जिला प्रशासन हरकत में आ गया है। शहर सहित जिले की प्रमुख मस्जिदों पर शुक्रवार को जुमा की नमाज के दौरान बड़ी संख्या में फोर्स तैनात कर दी गई है। साथ ही संगठनों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। सोशल मीडिया की निगरानी के लिए भी निर्देश दिए गए हैं। किसी भी भड़काऊ पोस्ट पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

इस्राइल हमले के मामले में जिले में किसी तरह का प्रदर्शन न हो इसके लिए शुक्रवार को नमाज को लेकर अलर्ट घोषित कर दिया गया है। जिले की कई मस्जिदों पर विशेष नजर री जा रही है। आशंका जाहिर की जा रही है कि नमाज के बाद यहां पर सभा या प्रदर्शन हो सकता है। फेसबुक सहित सभी सोशल मीडिया साइट्स पर भी नजर रखी जा रही है। नमाज के बाद लोगों के एक स्थान पर इकट्ठा न होने की भी हिदायत दी गई है।

स्रोत इंटरनेट मीडिया

More in उत्तर प्रदेश

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823