wh मजदूर का फूटा गुस्सा मालिक की मर्सिडीज को फूंका, जाने क्या रहा पूरा मामल - UK LIVE 24 NEWS NETWORK मजदूर का फूटा गुस्सा मालिक की मर्सिडीज को फूंका, जाने क्या रहा पूरा मामल - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

दुर्घटना

मजदूर का फूटा गुस्सा मालिक की मर्सिडीज को फूंका, जाने क्या रहा पूरा मामल

नोएडा में बुधवार को एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां दो लोगों ने बकाया राशि का भुगतान न मिलने पर मालिक की मर्सिडीज कार में आग लगा दी।

मामला सीसीटीवी में कैद होते ही सुर्खियों में छा गया. मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को हिरासत में लिया है. पूछताछ में आरोपी ने बताया है कि करीब ढाई लाख से ज्यादा का भुगतान बकाया है. कई बार मांगने के बाद भी नहीं किया गया. हर बार कोई न कोई बहाने से टरका दिया गया. ऐसे में गुस्से में आकर उसकी कार में आग लगा दी।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं (नैनीताल) दीपावली से पहले परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, घर में लगी आग से हजारों का सामान जलकर राख......

मामला सेक्टर-39 थाना क्षेत्र के सदरपुर कॉलोनी का है. यहां के रहने वाले आयुष चौहान ने अपने घर में टाइल्स का काम कराया था. डीसीपी हरिश्चंद्र के मुताबिक, टाइल्स का काम करने वाले रणवीर राजमिस्त्री का 2,68,000 रुपए का बकाया रह गया. आरोप है कि राजमिस्त्री रणवीर को कई दिन तक आयुष टहलाता रहा और पैसे नहीं दिए. बकाया रकम न मिलने से आग बबूला हुए राजमिस्त्री ने घर के बाहर खड़ी आयुष की मर्सिडीज कार पर रविवार (11 सितंबर) सुबह पेट्रोल उड़ेलकर आग लगा दी. पूरी घटना पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

CCTV हुआ वायरल, आरोपी गिरफ्तार

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं (नैनीताल) दीपावली से पहले परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, घर में लगी आग से हजारों का सामान जलकर राख......

दरअसल, पूरे मामले का वीडियो घर के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हो गया. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कथित तौर पर एक युवक मोटरसाइकिल से आया और सफेद मर्सिडीज कार के पास रुका. बोतल में साथ लाए पेट्रोल को कार पर उड़ेल दिया. इसके बाद आग के हवाले कर दिया. पूरे घटनाक्रम में आरोपी युवक हेलमेट पहने हुए था।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं (नैनीताल) दीपावली से पहले परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, घर में लगी आग से हजारों का सामान जलकर राख......

कार में आग लगते ही मची अफरातफरी

उधर, आरोपी के कार में पेट्रोल उड़ेलकर आग लगाते ही कार आग का गोला बन गई. धूं-धूं कर मर्सिडीज कार जल उठी. वहीं, मौके से गुजरते राहगीरों में भी खलबली मच गई. सूचना पर फौरन मौके पर पुलिस पहुंची. सीसीटीवी की मदद से पुलिस ने आरोपी युवक की पहचान कर हिरासत में लिया।

धारा 435 में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई

आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 435 में प्राथमिकी दर्ज की गई है. आगे की जांच की जा रही है. आरोपी का कोई क्रिमिनल रिकॉर्ड है या नहीं, इसकी भी पुलिस छानबीन कर रही है।

स्रोत इंटरनेट मीडिया

Continue Reading
You may also like...

More in दुर्घटना

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823