wh नैनीताल के ओखलकांडा में फिर हुआ सड़क हादसा, अब गयी इतनों की जान और………. - UK LIVE 24 NEWS NETWORK नैनीताल के ओखलकांडा में फिर हुआ सड़क हादसा, अब गयी इतनों की जान और………. - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

नैनीताल के ओखलकांडा में फिर हुआ सड़क हादसा, अब गयी इतनों की जान और……….

उत्तराखंड में सडक हादसों पर लगाम नहीं लग पा रही है। सोमवार को नैनीताल के दूरस्थ क्षेत्र ओखलकांडा में कौन्ता-पटरानी मोटर मार्ग पर बारात से लौट रही बोलेरो अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई, जिनमें एक महिला और एक पुरुष शामिल हैं, जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं (नैनीताल) दीपेंद्र सिंह कोश्यारी की सहभागिता में बिंदुखत्ता व हल्दूचौड़ में ‘आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम’ हुए आयोजित.........

जानकारी के मुताबिक बरात से लौट रहे बोलेरे वाहन में कई लोग सवार थे। कौन्ता से आगे अचानक चालक का नियंत्रण वाहन से हट गया और गाड़ी खाई में जा गिरी। हादसे के बाद दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत होगई जबकि एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू कर दिया। घायलों को 108 एंबुलेंस की सहायता से हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में स्वरोजगार को बढ़ावा देने की पहल, चेयरमैन लोटनी ने रखा प्रस्ताव ये अहम प्रताव........

ओखलकांडा क्षेत्र में लगातार सड़क हादसों पर स्थानीय लोगों ने गहरी नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि ओखलकांडा क्षेत्र में पहले भी कई सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन जिला प्रशासन ने अब तक सड़क सुरक्षा को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। ग्रामीणों के मुताबिक, दुर्गम क्षेत्रों में सड़कों की खराब हालत, सुरक्षा दीवारों की अनुपस्थिति और नियमित निगरानी की कमी के चलते हादसों की संख्या बढ़ती जा रही है।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823