wh टिफिन खोला, और एक साथ खा लीं तीन पूड़ियाँ, चली गयी छात्र की जान - UK LIVE 24 NEWS NETWORK टिफिन खोला, और एक साथ खा लीं तीन पूड़ियाँ, चली गयी छात्र की जान - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

दुर्घटना

टिफिन खोला, और एक साथ खा लीं तीन पूड़ियाँ, चली गयी छात्र की जान

इंस्टाग्राम रील या फिर दोस्तों में शोबाजी के लिए लोग कुछ ऐसा कर जाते हैं जो उनके लिए बड़ी बेवकूफी साबित होता है. हाल में तेलंगाना के हैदराबाद में एक 11 साल के स्कूली बच्चे के साथ ऐसा ही कुछ हुआ जिसने स्कूल में लंच के दौरान कुछ ऐसा किया कि उसकी मौत ही हो गई.

दरअसल, स्कूल में लंच के दौरान बच्चे ने अपने टिफिन बॉक्स में रखी तीन पूड़ियां एक साथ ही खा लीं जो उसके गले में बुरी तरह से अटक गईं और जानलेवा साबित हुईं.

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं (नैनीताल) दीपावली से पहले परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, घर में लगी आग से हजारों का सामान जलकर राख......

पुलिस नेसोमवार को ये जानकारी दी है.

लड़के के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उन्हें स्कूल से एक फोन आया जिसमें बताया गया कि उनके बेटे ने एक साथ तीन से अधिक पूड़ियां खा लीं, जिससे उसकी सांस फूलने लगी है.

छठी कक्षा के लड़के को स्कूल स्टाफ आनन फानन में पास के एक निजी अस्पताल में ले गया. यहां, अस्पताल के कर्मचारियों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए एक निजी सुपर-स्पेशियलिटी अस्पताल में रेफर कर दिया. वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया. फूड पाइप ब्लॉक होने के चलते बच्चे की जान चली गई.

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं (नैनीताल) दीपावली से पहले परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, घर में लगी आग से हजारों का सामान जलकर राख......

ऐसी बेवकूफियों के चलते कई बार लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. कई बार देखा गया कि एक साथ ढेर सारे रसगुल्ले या फिर ढेर सारी बिरयानी खाने के चैलेंज में लोगों ने अपनी जान गंवाई है. शर्त और शोबाजी में मौत से खेल के और भी कई डराने वाले मामले सामने आए हैं.

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं (नैनीताल) दीपावली से पहले परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, घर में लगी आग से हजारों का सामान जलकर राख......

कुछ महीने पहले ही मध्यप्रदेश के रायसेन में गांव के तीन दोस्तों ने तालाब को एक किनारे से दूसरे किनारे तक पार करने के लिए 10 रुपये की शर्त लगाई थी. तीनों ने यह जानने के लिए 10 रुपये की शर्त लगाई थी कि कौन सबसे तेज तैरता है. इस दौरान दो युवकों ने तैरकर तालाब पार कर लिया, जबकि तीसरे युवक की सांस फूलने से मौत हो गई.

स्रोत im

More in दुर्घटना

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823