wh Breaking News: नैनीताल हाइवे पर एक के बाद एक टकराये कई वाहन, दो की हालत गम्भीर, कई घायल, इस वजह से हुआ हादसा - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

दुर्घटना

Breaking News: नैनीताल हाइवे पर एक के बाद एक टकराये कई वाहन, दो की हालत गम्भीर, कई घायल, इस वजह से हुआ हादसा

कोहरे के चलते यूपी के बरेली में भोजीपुरा के जादवपुर में नैनीताल हाइवे पर कई वाहन टकरा गए। एक के बाद एक पीछे से वाहन आपस में टकराते गए। कोहरे के कारण पीछे से आने वाले वाहनों को आगे का नहीं दिखा और भीषण सड़क हादसा हो गया।

आज सुबह लगभग 7 से 8 बजे के बीच अंतराल में हुए हादसे में 30 से अधिक लोग घायल हो गए हैं जिनको पास के निजी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। लगभग 12 वाहन आपस में टकराए जाने की बात कही गई है। इन वाहनों में एंबुलेंस और कॉलेज बस भी शामिल है।

जानकारी के अनुसार 30 से ज्यादा घायलों में 7 छात्र भी हैं। दो घायलों की हालात गंभीर बताई जा रही है। सुबह करीब 7:15 बजे पहला हादसा हुआ जब नैनीताल की तरफ जा रहे ट्रक की सवारी वाहन से टक्कर हो गई।

उसके बाद एसआरएमएस मेडिकल कॉलेज की बस और निजी अस्पताल के एंबुलेंस समेत कई गाड़ियां पीछे से भिड़ गईं। घटना के बाद हाईवे पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंच कर घायलों को वाहनों से बाहर निकाला। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को निजी मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। हादसे के चलते करीब 1 घंटे तक आवागमन बाधित रहा और वहां जाम लग रहा। सभी घायलों को इलाज के लिए भेजा गया है। वहीं, पुलिस ने हाईवे से वाहनों को हटाया। साथ ही पुलिस कोहरे में वाहनों की गति कम रखने की सलाह दे रही है। आने वाले दो दिनों के लिए कोहरे का अलर्ट जारी है। ऐसे में वाहनों के हादसे बढ़ सकते हैं।

स्रोत im

More in दुर्घटना

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823