wh Ayodhya Rape case: निजी अंगों को नोचा, 14 पसलियां भी तोड़ डाली, पोस्टमार्टम रिपोर्ट कर रहे डॉक्टर रो पड़े, ऐसी बर्बरता सुन पुलिस भी कांप उठी……. - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तर प्रदेश

Ayodhya Rape case: निजी अंगों को नोचा, 14 पसलियां भी तोड़ डाली, पोस्टमार्टम रिपोर्ट कर रहे डॉक्टर रो पड़े, ऐसी बर्बरता सुन पुलिस भी कांप उठी…….

अयोध्या। अयोध्या में दलित लड़की के साथ हुए रेपकांड में शामिल 3 लोगों को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। दुष्कर्म को अंजाम देने वाले दिग्विजय सिंह उर्फ बाबा, हरिराम कोरी और विजय साहू ने पुलिस के सामने अपना कुकर्म कबूल कर लिया है। आरोपियों ने ऐसे खुलासे किए जिसे सुनकर पुलिस वाले भी कांप गए। इसी बीच पीड़िता के पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी सामने आ गए हैं, जो दिल दहलाने वाले हैं।

14 पसलियां तोड़ दी

पुलिस सूत्रों का कहना है कि 2 डॉक्टरों के पैनल ने पीड़िता का पोस्टमॉर्टम किया किया था। उसकी मौत की वजह अधिक रक्तस्राव बताया गया है। लड़की के बॉडी पर 30 छोटे-बड़े घाव थे।

पीड़िता के 24 में से दोनों ओर की 14 पसलियां टूट गई है। दरिंदों के उसके निजी अंगों तक को नोच लिया था। डॉक्टर का कहना है कि लड़की की हत्या दो से अधिक लोगों ने की है। पुलिस को उन्होंने रिपोर्ट सौंप दी है। बिसरा रिपोर्ट को सुरक्षित रख दिया गया है।

नशे में किया ये सब

घटना के मुख्य आरोपी दिग्विजय सिंह ने पुलिस के सामने कहा कि हम लोगों ने दौड़ाकर उसे खेत में दबोच लिया। उसके मुँह में दुपट्‌टा ठूंस दिया लेकिन वो लगातार विरोध कर रही थी। हम सब नशे में थे तो गुस्से में उसके सिर पर डंडा मारा। वह कब मर गई हमें पता ही नहीं चला। बहुत देर बाद हमें समझ आया कि लड़की मर चुकी है। उसके साथ 1 घंटे तक हमने हैवानियत की थी।

स्रोत im

More in उत्तर प्रदेश

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823