wh Haldwani News: टॉफी का लालच देकर इस सरकारी विभाग के 65 वर्षीय सेवानिवृत अधिकारी ने 8 साल की बच्ची के साथ किया……… - UK LIVE 24 NEWS NETWORK Haldwani News: टॉफी का लालच देकर इस सरकारी विभाग के 65 वर्षीय सेवानिवृत अधिकारी ने 8 साल की बच्ची के साथ किया……… - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

Haldwani News: टॉफी का लालच देकर इस सरकारी विभाग के 65 वर्षीय सेवानिवृत अधिकारी ने 8 साल की बच्ची के साथ किया………

Haldwani

सिंचाई विभाग के 65 वर्षीय सेवानिवृत्त अधिकारी पर पड़ोस में रहने वाली आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास का आरोप लगा है। आरोप है कि बच्ची को टॉफी देने के बहाने कमरे में ले जाकर उससे छेड़खानी कर दी।

पुलिस ने शिकायत पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुखानी थाना क्षेत्र में एक महिला अपनी बच्ची के साथ यहां किराए के कमरे में रहती है। महिला का पति सेना में कार्यरत है। नाबालिग बच्ची शहर के एक प्राइवेट स्कूल में कक्षा दो की छात्रा है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी/हल्दूचौड़:- सेवा की मुहिम को मिला चिकित्सक परिवार का साथ, हीरा एंड टीआर चैरिटेबल ट्रस्ट को दिया ₹34 हजार सहयोग, देखें पूरी अपडेट:-

महिला ने बताया कि रविवार दोपहर उसकी बेटी आंगन में खेल रही थी और वह खुद घर के काम में व्यस्त थीं।आरोप है कि इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले सिंचाई विभाग के सेवानिवृत्त अधिकारी 65 साल के गोपाल भोजक उनकी बेटी को टॉफी देने के बहाने अपने घर पर ले गए।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं/बिन्दुखत्ता:- पूर्व सैनिक चन्द्र सिंह रौतेला से मिले भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेन्द्र सिंह कोश्यारी......

आरोप है कि यहां उन्होंने बच्ची के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें कीं। वहां से किसी तरह निकलकर बच्ची घर आई और मां को आपबीती सुनाई। फिलहाल पुलिस ने आरोपित बुजुर्ग के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। वह अभी फरार है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं/देहरादून:- विकास कार्यों को लेकर विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने देहरादून में की ताबड़तोड़ मुलाकातें, मुख्यमंत्री समेत मंत्रियों व अधिकारियों से उठाए क्षेत्र के प्रमुख मुद्दे.....

स्रोत im

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823