wh राम विवाह में शामिल होने पर पहले दानिश की पिटाई, फिर मजहब से निकालने का फरमान….. - UK LIVE 24 NEWS NETWORK राम विवाह में शामिल होने पर पहले दानिश की पिटाई, फिर मजहब से निकालने का फरमान….. - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तर प्रदेश

राम विवाह में शामिल होने पर पहले दानिश की पिटाई, फिर मजहब से निकालने का फरमान…..

सांप्रदायिक सौहार्द को बढ़ावा के प्रयास में लगे शोहरतगढ़ के दानिश का रामविवाह की शोभायात्रा में शामिल होना भारी पड़ने लगा। उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर स्थित शोहतगढ़ में 17 दिसंबर 2023 को धार्मिक कार्यक्रम में उसके सम्मिलित होने से नाराज समाज के लोगों ने माफी न मांगने पर पिटाई की थी।

दानिश ने मुकदमा दर्ज कराया तो बीती चार अप्रैल को उसे कौम से निकाष्सित करने का नोटिस जामा मस्जिद पर चस्पा कर दिया गया। दानिश ने इसकी शिकायत की तो पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाकर समझाया, जिसके बाद नोटिस वापस लेने की बात कही गई।

शरीयत के हिसाब से कार्रवाई होगी

शोहतगढ़ के गांधीनगर के दानिश उर्फ गुड्डू ने बताया कि दो दिन पहले मुझे पता चला कि जामा मस्जिद में सदर अल्ताफ ने नोटिस चस्पा किया है। इसमें लिखा कि कोई मुस्लिम समुदाय का व्यक्ति दानिश के घर किसी भी कार्य में शामिल नहीं होगा और न ही इनके परिवार को बुलाएगा। यदि कोई शामिल होता है तो उसके खिलाफ भी शरीयत के हिसाब से कार्रवाई होगी।

उसने माफी नहीं मांगी

दानिश ने बताया कि उसके रामविवाह शोभायात्रा में शामिल होने पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नाराजगी जतायी थी। 26 जनवरी को मस्जिद में माफी मांगने के लिए कहा गया था, लेकिन उसने माफी नहीं मांगी। 26 जनवरी को कुछ लोगों ने पिटाई की थी। जिसके बाद 15 लोगों के विरुद्ध मुकदमा कराया था।

लोगों ने मजहब से निकालने की बात कही

इसी मामले में दबाव बनाने के लिए लोगों ने मजहब से निकालने की बात कही। इस मामले की शिकायत थाने पर की गई, जिसके बाद दोनों पक्षों को बुलाया गया था। यहां समझौत के बाद नोटिस को वापस कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक शोहरतगढ़ राजकुमार पाण्डेय ने बताया कि दानिश की तरफ से तहरीर मिली थी। मुस्लिम समाज के धर्म गुरु व संभ्रांत लोग ने सुलह समझौता कराकर जारी नोटिस को रद कर दिया है।

More in उत्तर प्रदेश

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823