wh Uttarakhand News. इस जिले के जिलाधिकारी ग्राहक बनकर पहुंचे शराब की दुकान, और फिर हुआ ये…….. - UK LIVE 24 NEWS NETWORK Uttarakhand News. इस जिले के जिलाधिकारी ग्राहक बनकर पहुंचे शराब की दुकान, और फिर हुआ ये…….. - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

Uttarakhand News. इस जिले के जिलाधिकारी ग्राहक बनकर पहुंचे शराब की दुकान, और फिर हुआ ये……..

देहरादून: शराब की दुकानों पर ओवर रेटिंग की शिकायत पर देहरादून डीएम सविन बंसल ने बुधवार देर शाम खुद ग्राहक बनकर शराब की दुकानों पर छापा मारा. राजपुर रोड स्थित शराब की दुकान पर पहुंचे डीएम ने दुकान से शराब की बोतल ली. लेकिन दुकानदार ने जिलाधिकारी को भी ओवर रेटिंग पर शराब की बोतल पकड़ा दी.

इसके बाद डीएम बंसल ने शराब लेने वाले दुकान पर मौजूद लोगों से भी बातचीत की. जहां लोगों द्वारा बताया गया कि शराब की दुकानों पर ओवर रेटिंग से शराब मिल रही है. इसके बाद जिलाधिकारी ने शराब दुकान मालिक के खिलाफ 50 हजार रुपए का जुर्माना लगाया.

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं/देहरादून:- विकास कार्यों को लेकर विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने देहरादून में की ताबड़तोड़ मुलाकातें, मुख्यमंत्री समेत मंत्रियों व अधिकारियों से उठाए क्षेत्र के प्रमुख मुद्दे.....

https://x.com/dmdehradun/status/1836677488308867207?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1836677488308867207%7Ctwgr%5E9abcd5325c1119bce3d7e72b4bc1e23af8f25526%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.etvbharat.com%2Fhi%2Fstate%2Fdehradun-dm-savin-bansal-raided-liquor-shop-uttarakhand-news-uts24091807513

देहरादून में शराब की दुकान में ओवर रेटिंग रूकने का नाम नहीं ले रहा है. दुकानदार 10 रुपए से 20 रुपए की ओवर रेट ग्राहकों को शराब देते हैं. वहीं जिलाधिकारी सविन बंसल को पिछले कई दिनों से लगातार शराब की दुकानों से ओवर रेटिंग की शिकायत मिल रही थी.

जिसके बाद बुधवार शाम जिलाधिकारी अपनी प्राइवेट गाड़ी से ओल्ड मसूरी रोड पर स्थित एक शराब की दुकान पर पहुंचे और ग्राहक बनकर आम ग्राहकों के साथ खड़े होकर शराब की बोतल खरीदी. दुकानदार ने जिलाधिकारी को ग्राहक समझकर एक बोतल जिसकी कीमत 660 रुपए थी, 680 रुपए में दे दी. इसके बाद जिलाधिकारी ने शराब की दुकान में खड़े अन्य लोगों से भी बातचीत की तो सभी ने बताया कि सभी दुकानदार शराब ओवर रेटिंग में बेच रहे हैं.

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल/हल्द्वानी:- भारी बारिश की चेतावनी के चलते नैनीताल में कल 5 सितम्बर को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, आदेश जारी.....

जिलाधिकारी सविन बंसल ने बताया कि शराब की दुकानों में मिल रही शिकायत के बाद शराब की दुकानों में छापेमारी की गई. छापेमारी के दौरान राजपुर रोड पर स्थित शराब की दुकान में ओवर रेटिंग के साथ अनियमितताएं पाई गई. जिसके बाद दुकान मालिक के खिलाफ 50 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है.

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़/लालकुआं:- विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने दी मंडल अध्यक्ष विजय ‘रोहित’ दुम्का को जन्मदिन की शुभकामनाएं

साथ ही एडीएम और एसडीएम ने जिले में एक साथ कई स्थानों पर छापेमारी की. जहां चूना भट्टा स्थित शराब की दुकान पर 75 हजार, सर्वे चौक स्थित शराब की दुकान पर 75 हजार और जाखन स्थित शराब की दुकान पर ओवर रेट शराब बेचने पर 50 हजार का चालान काटा गया है.

सभी दुकानों में ओवर रेटिंग और अनियमितताएं पाई गई, जिन पर कार्रवाई की जा रही है. निरीक्षण में पाया गया कि सेल्समैन का व्यवहार ग्राहकों के प्रति काफी बदतमीजी भरा रहा है.

स्रोत im

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823