wh ब्रेकिंग। फेसबुक और इंस्टाग्राम के सर्वर डाउन, देखें अपडेट - UK LIVE 24 NEWS NETWORK ब्रेकिंग। फेसबुक और इंस्टाग्राम के सर्वर डाउन, देखें अपडेट - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

देश-विदेश

ब्रेकिंग। फेसबुक और इंस्टाग्राम के सर्वर डाउन, देखें अपडेट

Meta की कई सर्विसेज डाउन हो गई हैं. कई लोगों के फेसबुक अकाउंट खुद से ही लॉग आउट हो रहे हैं. जबकि इंस्टाग्राम के कई फीचर्स काम नहीं कर रहे हैं।

Downdetector के मुताबिक Meta की सर्विसेज भारतीय समयानुसार रात के 9.10 बजे प्रभावित हुई हैं. मोबाइल ऐप सहित वेब सर्विसेज भी ऐक्सेस नहीं हो रही हैं. फेसबुक ऐप भी काम नहीं कर रहा है.

कई यूजर्स के लिए इंस्टाग्राम के कॉमेन्ट सेक्शन काम नहीं कर रहा है तो कई यूजर्स ऐप भी ऐक्सेस नहीं कर पा रहे हैं. गौरतलब है कि Facebook और Instagram की सर्विसेज ना सिर्फ भारत में, बल्कि दुनिया भर में डाउन हैं।

कैंब्रिज अनालिटिका-फेसबुक डेटा लीक में भी हुआ था ऐसा

फेसबुक और इंस्टाग्राम की पेरेंट कंपनी Meta की तरफ से अब तक इसे लेकर कोई स्टेटमेंट जारी नहीं किया गया है. आपको बता दें कि कैंब्रिज अनालिटिका फेसबुक डेटा लीक के दौरान भी लोगों के फेसबुक अकाउंट खुद से लॉग आउट होने लगे थे. बाद में पता चला की करोड़ों लोगों का डेटा फेसबुक से लीक हो गया. हालांकि इस बार क्या प्रॉब्लम हो रही है फिलहाल साफ नहीं है.

More in देश-विदेश

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823