wh (जानकारी) शेर, चीता, बाघ और तेंदुए में ये है बड़ा अंतर, पढ़कर और तस्वीरें देखकर करें कन्फ्यूजन दूर….. - UK LIVE 24 NEWS NETWORK (जानकारी) शेर, चीता, बाघ और तेंदुए में ये है बड़ा अंतर, पढ़कर और तस्वीरें देखकर करें कन्फ्यूजन दूर….. - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

(जानकारी) शेर, चीता, बाघ और तेंदुए में ये है बड़ा अंतर, पढ़कर और तस्वीरें देखकर करें कन्फ्यूजन दूर…..

आज नामीबिया से 8 चीते भारत लाए गए हैं। पूरा देश चीतों की एक झलक पाने के लिए उत्सुक है। इन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश के कुनो राष्ट्रीय उद्यान में छोड़ा है। बता दे कि एक लंबे अर्से बाद भारत में शेर, बाघ, चीता और तेंदुए मौजूद होंगे। ये सभी बहुत शक्तिशाली होते हैं लेकिन इन चारों के बीच का अंतर हम इस पोस्ट में आपको बताने जा रहे है।

शेर

चारों जानवरों में जंगल के राजा शेर को पहचान काफी आसान है। शेर की गर्दन और चेहरे पर काफी सारे बाल होते हैं। इनकी लंबाई तकरीबन 7 फीट के करीब होता है। बिग कैट फैमिली में शेर एकमात्र ऐसा जानवर हैं जो समूह में शिकार करते हैं और साथ मिलकर भोजन की तलाश करते हैं।

(जानकारी) शेर, चीता, बाघ और तेंदुए में ये है बड़ा अंतर, पढ़कर और तस्वीरें देखकर करें कन्फ्यूजन दूर…..
शेर

बाघ

कैट फैमिली में टाइगर सबसे बड़ा होता है। बाघ के शरीर पर दिखाई देने वाली धारियों की वजह से काफी आसानी से पहचान में आते हैं। वहीं शेरों की तुलना में बाघ लंबे और वजन में भारी होते हैं। साथ ही शेर से बहुत ज्यादा एक्टिव और फुर्तीले होते हैं। बाघ अक्सर अकेले ही शिकार करना पसंद करते हैं। आमतौर पर बाघ दक्षिण पूर्व एशिया, चीन और भारत में पाए जाते हैं।

(जानकारी) शेर, चीता, बाघ और तेंदुए में ये है बड़ा अंतर, पढ़कर और तस्वीरें देखकर करें कन्फ्यूजन दूर…..
बाघ

चीता

चीता दुनिया का सबसे तेज दौड़ने वाला जानवर है। रफ्तार के मामले में ये कुछ ही सेकेंड्स में 72 मील प्रति घंटा की रफ्तार हासिल कर लेते हैं। साथ ही ये 300 मीटर से ज्यादा लंबा नहीं दौड़ सकते। शारीरिक बनावट की बात करें तो शेर और बाघ के मुकाबले चीते बहुत पतले होते हैं। इनके सिर काफी छोटे, कमर पतला और इनके शरीर पर काले धब्बे होते हैं। चीतों के चेहरे पर काली धारियां होती हैं जो उनकी आंखों के भीतरी कोनों से नीचे मुंह के कोनों तक जाती हैं। चीते आमतौर पर दिन के दौरान शिकार करते हैं। चीता बिग कैट फैमिली का एकमात्र सदस्य है जो दहाड़ नहीं सकते।

(जानकारी) शेर, चीता, बाघ और तेंदुए में ये है बड़ा अंतर, पढ़कर और तस्वीरें देखकर करें कन्फ्यूजन दूर…..
चीता

तेंदुआ.

तेंदुआ भारत में कई जगहों पर पाए जाते हैं। अक्सर तेंदुए द्वारा मवेशियों के शिकार की खबरें चर्चा में रहती है। यह देखने में थोड़े चीते जैसे लगते हैं। फिर भी इन दोनों जानवरों में बहुत अंतर होता है। चीते के शरीर पर गोल धब्बे होते हैं। वहीं तेंदुए के शरीर पर रोसेट-शैली के निशान होते हैं। तेंदुआ, चीते के मुकाबले ज्यादा बड़ा और अधिक मजबूत होता है। यह हिरन जैसे जानवर का शिकार करने के बाद उसे पेड़ के ऊपर ले जाने की क्षमता रखता है। चीते के मुकाबले तेंदुओं का सिर बड़ा और लम्बा होता है। चीता दहाड़ नहीं सकते हैं वहीं तेंदुए गुर्राते हैं, फुफकारते हैं, खर्राटे लेते हैं और कभी-कभी दहाड़ते हैं।

(जानकारी) शेर, चीता, बाघ और तेंदुए में ये है बड़ा अंतर, पढ़कर और तस्वीरें देखकर करें कन्फ्यूजन दूर…..
तेंदुआ

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823