wh पीएम मोदी के तीसरे कार्यकाल के लिए समर्थक ने की सारी हदें पार, उंगली काटकर……. - UK LIVE 24 NEWS NETWORK पीएम मोदी के तीसरे कार्यकाल के लिए समर्थक ने की सारी हदें पार, उंगली काटकर……. - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

देश

पीएम मोदी के तीसरे कार्यकाल के लिए समर्थक ने की सारी हदें पार, उंगली काटकर…….

कर्नाटक में एक व्यक्ति ने पीएम मोदी के तीसरे कार्यकाल के लिए प्रार्थना करते हुए अंगुली काट कर मां काली को चढ़ा दी। यह मामला शनिवार को सामने आया। अरुण वर्नेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बड़े समर्थक हैं।

उन्होंने अपने आवास पर पीएम मोदी का मंदिर भी बनवाया है। अंगुली काटने के बाद उन्होंने घर की दीवारों पर खून से लिखा मां काली, मोदी बाबा की रक्षा करो। पीएम मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में दीपेंद्र सिंह कोश्यारी की बढ़ती सक्रियता से सियासी हलचल तेज, 2027 के चुनाव पर नजरें!

एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जरूरत- वर्नेकर

मीडिया से बात करते हुए अरुण वर्नेकर ने कहा कि पीएम मोदी के केंद्र में आने के बाद से चीन और पाकिस्तान के कारण होने वाली परेशानियां खत्म हो गई हैं। पहले कश्मीर से आतंकवादी गतिविधियों और सैनिकों की मौत की खबरें आती थीं। अब क्षेत्र शांतिपूर्ण है। देश के विकास के लिए एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जरूरत है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में दीपेंद्र सिंह कोश्यारी की बढ़ती सक्रियता से सियासी हलचल तेज, 2027 के चुनाव पर नजरें!

वर्नेकर पहले भी कोशिश कर चुके हैं अंगुली काटने की

वर्नेकर पहले मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में काम करते थे। वर्तमान में वह कारवार शहर में रहते हैं और अपनी वृद्ध मां की देखभाल करते हैं। वह अविवाहित हैं। इससे पहले 2019 के आम चुनाव के दौरान भी उन्होंने अपनी अंगुली काटने की कोशिश की थी लेकिन सफल नहीं हो पाए थे।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में दीपेंद्र सिंह कोश्यारी की बढ़ती सक्रियता से सियासी हलचल तेज, 2027 के चुनाव पर नजरें!

स्रोत im

More in देश

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823