wh बड़ी खबर। केंद्र सरकार ने इस राजधानी का बदला नाम, अब नए नाम से जानी जाएगी ये राजधानी - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

जन मुद्दे

बड़ी खबर। केंद्र सरकार ने इस राजधानी का बदला नाम, अब नए नाम से जानी जाएगी ये राजधानी

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह की राजधानी पोर्ट ब्लेयर का नाम बदलकर श्री विजयपुरम कर दिया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इसकी घोषणा की।

https://x.com/AmitShah/status/1834555368208560378?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1834555368208560378%7Ctwgr%5E352227d51ce3f8d4a8331c1563c1e4214c52eba3%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.twitter.com%2F

अमित शाह ने एक्स में पोस्ट के माध्यम से इसकी जानकारी देते हुए लिखा, ‘देश को गुलामी के सभी प्रतीकों से मुक्ति दिलाने के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के संकल्प से प्रेरित होकर आज गृह मंत्रालय ने पोर्ट ब्लेयर का नाम ‘श्री विजयपुरम’ करने का निर्णय लिया है। ‘श्री विजयपुरम’ नाम हमारे स्वाधीनता के संघर्ष और इसमें अंडमान और निकोबार के योगदान को दर्शाता है।’

गृह मंत्री ने आगे लिखा कि इस द्वीप का हमारे देश की स्वाधीनता और इतिहास में अद्वितीय स्थान रहा है। चोल साम्राज्य में नौसेना अड्डे की भूमिका निभाने वाला यह द्वीप आज देश की सुरक्षा और विकास को गति देने के लिए तैयार है।

यह द्वीप नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी द्वारा सबसे पहले तिरंगा फहराने से लेकर सेलुलर जेल में वीर सावरकर व अन्य स्वतंत्रता सेनानियों के द्वारा मां भारती की स्वाधीनता के लिए संघर्ष का स्थान भी है।

स्रोत im

More in जन मुद्दे

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823