wh व्यापारी की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने किया इन रसूखदारों पर 306 का मुकदमा दर्ज” जांच में जुटी पुलिस -:-पढ़े पूरी खबर। - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

Uncategorized

व्यापारी की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने किया इन रसूखदारों पर 306 का मुकदमा दर्ज” जांच में जुटी पुलिस -:-पढ़े पूरी खबर।

मुकेश कुमार

लालकुआ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत रेलवे बजार निवासी युवा व्यापारी विनोद तिवारी कि आत्महत्या के मामले में नया मोड सामने आया है कोतवाली पुलिस ने मृतक कि पत्नी कि तहरीर पर उसके पति को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में दो व्यापारी नेताओं सहित अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ आईपीसी धारा 306 में मामला दर्ज किया है फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
बताते चले कि बीते गुरूवार कि दोपहर रेलवे बजार निवासी युवा व्यापारी विनोद तिवारी पुत्र पुरन चन्द्र तिवारी ने अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली ।यहां तो पहले से ही अनुमान लगाया जा रहा था कि मृतक विनोद तिवारी ने आत्महत्या कर्जे से त्रस्त होकर की किन्तु सुसाईड नोट में शहर के कुछ रसूखदारों द्धारा ही व्यापारी को प्रताडित करने की बात सामने आई शायद यही कारण है कि पुलिस आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज नहीं कर रही है जबकि सुसाइड नोट मृतक के परिजनों ने पुलिस को सौंप दिया है।

इधर मृतक कि पत्नी भावना तिवारी ने कल सोमवार को शहर के युवा काग्रेंस नेता भुवन पाडे पुत्र स्वर्गीय कमलापति पाडे व उनकी पत्नी गीता पाडे और उनके रिश्तेदार भुवन पाडे उर्फ छोटा भूवन व टूईया के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी कि उसके पति के साथ उनके द्वारा मारपीट कर उसे को आत्महत्या के लिए प्रताड़ित किया जिसके चलते उसे पति ने आत्महत्या की वही मामला पैसे के लेन का बताया जा रहा है इधर पुलिस ने मृतक कि पत्नी भावना तिवारी कि तहरीर पर तीनों लोगों के खिलाफ आईपीसी धारा 306 के तहत मामला दर्ज किया फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच के बाद कार्यवाही की बात कह रही है।

Continue Reading
You may also like...
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823