wh अब कालाढूंगी में बगावत “भाजपा प्रत्याशी पर कार्यकर्ताओं ने लगाया अनदेखी का आरोप” कई कार्यकर्ताओं ने पार्टी से दिए इस्तीफे। - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

Uncategorized

अब कालाढूंगी में बगावत “भाजपा प्रत्याशी पर कार्यकर्ताओं ने लगाया अनदेखी का आरोप” कई कार्यकर्ताओं ने पार्टी से दिए इस्तीफे।

मुकेश कुमार

कालाढूंगी प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव में जहां विधायक प्रत्याशी अपने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पर भितरघात करने तथा चुनाव हराने का षड्यत्र रचने का आरोप लगा रहे हैं तो कई प्रत्याशियों ने अपने विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं पर पार्टी के साथ दगा करने की शिकायत भी पार्टी हाईकमान को दी है।

वही इधर कालाढूंगी विधानसभा भी इस तरह के दौर से गुजर रही है कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र के कोटाबाग मंडल के कई कार्यकर्ताओं ने विभिन्न कारणों से तथा पार्टी में उपेक्षा किए जाने के कारण मंडल अध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंप दिया है जिस से पार्टी संगठन में हड़कंप मच गया है वही भारतीय जनता पार्टी के कई कार्यकर्ताओं ने पार्टी के प्रत्याशी पर भी अनदेखी करने का आरोप लगाया है।

इस्तीफा देने वालों में मुख्य रूप से शक्ति केंद्र संयोजक महेश चंद्र पन्त, बूथ अध्यक्ष ललित मोहन छिमवाल, नवीन पांडेय मंडल मंत्री तथा मंडल महामंत्री गैबुआ हरीश ढोडियाल शामिल हैं। वही कालाढूंगी में भारतीय जनता पार्टी में चुनाव के बाद बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र अध्यक्ष ,मंडल मंत्री तथा मंडल महामंत्री के इस्तीफे के बाद भारतीय जनता पार्टी में कहीं न कहीं विधायक प्रत्याशी रहे बंशीधर भगत के कार्यप्रणाली से कार्यकर्ताओं में असंतोष रहा हो। जो अब चुनाव के बाद फूटने लगा है यह भी संभव है कि इन कार्यकर्ताओं ने पार्टी के खिलाफ उस तरह से प्राण प्राण से कार्य नहीं किया हो जिस तरह से यह अन्य चुनाव में कार्य कर चुके हो।

Continue Reading
You may also like...
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823